जमुई में हाइवा ने छात्रा को 15 फीट तक घसीटा, मौत के बाद थाने पर पथराव; पुलिस ने की 12 राउंड फायरिंग

जमुई जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने खैरा बाजार को जाम कर ट्रक में तोड़-फोड़ भी किया।<br/><br/>

By : Rani Thakur
जमुई में हाइवा ने छात्रा को 15 फीट तक घसीटा, मौत के बाद थाने पर पथराव; पुलिस ने की 12 राउंड फायरिंग

जमुई में हाइवा ने छात्रा को 15 फीट तक घसीटा, मौत

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
धीरज कुमार सिंह / जमुई :
जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद खैरा बाजार में बवाल मचा हुआ है। छात्रा की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने खैरा बाजार को जाम कर दिया है तथा ट्रक में तोड़-फोड़ की घटना को अंजाम दिया है।

साइकिल से ट्यूशन जा रही थी छात्रा

जानकारी के अनुसार खैरा बाजार स्थित खैरा पंचमंदिर के समीप गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब यह हादसा सामने आया। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह छात्रा अपनी साइकिल से कोचिंग पढ़ने खैरा जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बालू लदे हाइवा ने उसे पीछे से टक्कर मारी। 

हाइवा के चक्के में फंसी छात्रा 

हाइवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि छात्रा उसके चक्के में फंस गई और करीब पंद्रह फीट तक घिसटती चली गई। इस घटना में छात्रा का शव क्षत-विक्षत हो गया। छात्रा की मौत के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह एक घर में जाकर छिप गया। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने ट्रक में तोड़-फोड़ कर दी, उसके शीशे तोड़ दिए,साथ ही बांस लगाकर मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया।

पुलिस ने की 12 राउंड फायरिंग 

मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल तनाव का माहौल बना हुआ है पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और इसी कारण यह हादसा हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जमुई के खैरा थाना की पुलिस की ओर से 12 राउंड फायरिंग की गई। 

संबंधित सामग्री

CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि 

CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि 

स्व. राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को 'मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना' के अंतर्गत 5 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई.

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।