न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को बिहार दौरे पर आएंगे. इस दौरान वे भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में चयनित वाइब्रेंट विलेज से जुड़े विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों के विकास कार्यों को गति देना और स्थानीय सुविधाओं को मजबूत करना है. दौरे के दौरान गृह मंत्री वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत चयनित गांवों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. अधिकारियों से आधारभूत संरचना, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार सुविधाओं की प्रगति को लेकर विस्तृत जानकारी ली जाएगी. गृह मंत्री के आगमन को लेकर सीमावर्ती जिलों में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई है.
यह भी पढ़े: STF की बड़ी कार्रवाई, BNS में वांछित अभियुक्त और पूर्व नक्सल एरिया कमांडर गिरफ्तार