न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व को लेकर संभावित संकट गहराने लगा हैं. पार्टी के तीन विधायक आज भी नाराज बताए जा रहे हैं. उनका कहना है कि हमने केवल झोला ढोने के लिए उपेंद्र कुशवाहा का साथ नहीं दिया था, अब वे पूरे परिवार को राजनीति में ला रहे है और मंत्री बना रहे हैं. पुत्र प्रेम में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी टूट सकती है, ऐसी संभावना जताई जा रही हैं. नाराज विधायकों में से एक, रामेश्वर महतो ने न्यूज़ 11 को फोन पर जानकारी दी हैं.
यह भी पढ़े: रांची: रिम्स डायरेक्टर डॉ. राजकुमार ने किया नई बिल्डिंग का निरीक्षण