बिहार विधानसभा चुनाव 2025

हम शांति और अमन-चैन की बात करते हैं,विपक्ष जात-पात-धर्म की राजनीति करता है - राजनाथ सिंह

बीजेपी प्रत्याशी सतीश कुमार यादव के चुनावी प्रचार में राघोपुर पहुंचे रक्षा मंत्री

By : News11 Bharat
हम शांति और अमन-चैन की बात करते हैं,विपक्ष जात-पात-धर्म की राजनीति करता है - राजनाथ सिंह

रवि कुमार/न्यूज11  भारत

राघोपुर/डेस्क:   बीजेपी प्रत्याशी सतीश कुमार यादव के चुनावी प्रचार में राघोपुर पहुंचे राजनाथ सिंह ने महागठबंधन पर जमकर हल्ला बोला है. राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित बिहार के लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है. उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि हम लोग शांति और अमन चैन चाहते हैं और विकास की राजनीति भी करना चाहते हैं.  विपक्ष जात-पात-धर्म की राजनीति करता है, हम लोग नहीं करते. रक्षामंत्री ने कहा कि बीजेपी ही सिर्फ बना सकती है विकसित बिहार और किसी में दम नहीं है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि यह वहीं बिहार है जहां लोग आने से डरते थे, कतराते थे, लेकिन आज बड़े-बड़े उद्योग लग रहे हैं. विकास हो रहा है माताओं-बहनों के लिए सरकार 10000 रुपये भी दे रही है. वही जब विपक्ष की सरकार थी, तो विकास के लिए पैसे भी नहीं मिला करता था, लेकिन आज के समय में लोगों को पैसे मिल रहे हैं. लोग विकास कर रहे हैं. 2014 के पहले लोग बिहार में आने से डरते थे कतराते थे और राजद वाले कहते थे. आइए न हमरा बिहार में ठोंक देंगे. कट्टा कपार में, लेकिन आज हम लोग बिहार में लोगों का स्वागत करते हैं.

राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में और नीतीश कुमार के नेतृत्व में कोई उनके दामन पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं लगा सकता है और बहुआयामी पूर्ण तरीके से बिहार का विकास हुआ है. वहीं आज युवाओं के लिए रोजगार भी लाई गई है तो वहीं आपको हम बता दें कि धन की स्थिति में, आर्थिक स्थिति में हमारा भारत तीसरे पायदान पर आकर खड़ा है और यह लक्ष्य आगे बढ़ेगा. रुकेगा नहीं.
रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि पहले लोग कहते थे कि भारत गरीब देश है. यहां के लोग गरीब हैं, लेकिन अब लोगों का नजरिया बदला है. पहले भारत जब कुछ बोलता था तो लोग सोचते थे, कतराते थे, लेकिन आज जब भारत बोलता है तो लोग उसकी बातों को सुनते हैं और अब तवज्जो देते हैं. यही है हमारा विकसित भारत और विकसित बिहार.

राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी का विशेष लक्ष्य है कि हम लोग बिहार को विकसित बिहार बनाएं, लेकिन जनता आप ही सोचिए और आप ही बताइए कि आप लोग क्या चाहते हैं. वही जंगलराज या विकसित बिहार. इस पर लाखों लोगों ने ताली बजाकर राजनाथ सिंह का स्वागत किया. 
राजनाथ सिंह ने कहा कि यह वही भारत हैं जिसने ऑपरेशन सिंदूर चलाया, ज़रूरत पड़ी तो एयरस्ट्राइक किया, सर्जिकल स्ट्राइक किया. वहीं उन्होंने जनता से पूछा कि विकसित बिहार बनाएंगे कि फिर से जंगलराज लाएंगे. भारत की ताकत का अहसास पूरे विश्व को है. लोगों से खास अपील है कि विकसित बिहार के लिए आप लोग यहां के उम्मीदवार को भारी मतों से जिताएं.

यह भी पढ़ें: मेरी सरकार बनी तो महुआ में होगा स्टेडियम और इसी स्टेडियम में भारत पाकिस्तान मैच होगा - तेजप्रताप यादव

संबंधित सामग्री

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान