मुख्यमंत्री की कुर्सी कब छोड़ेंगे सीएम नीतीश कुमार? खरवास के बाद बिहार में बन सकती है BJP सरकार

By : Vaibhaw Vikram
मुख्यमंत्री की कुर्सी कब छोड़ेंगे सीएम नीतीश कुमार? खरवास के बाद बिहार में बन सकती है BJP सरकार

न्यूज11 भारत

पटना/डेस्क: राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा के सदस्य बन गए हैं. उनके राज्यसभा जाने के साथ ही सत्ता के गलियारों में चर्चा तेज है कि अब सीएम नीतीश कुमार किस दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ेंगे और दिल्ली शिफ्ट होंगे. 

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें, मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार 10 अप्रैल से पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं छोड़ेंगे. इसकी संभावना भी काफी कम  दिख रही है. वहीं सूत्रों के हवाले से यह भी खबर निकल के सामने आ रही है कि 9 अप्रैल के बाद सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण कर सकते हैं.

बता दें, सीएम नीतीश कुमार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने से पहले उन्हें  विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देना होगा. वहीं खबर यह भी निकल के सामने आ रही है कि खरवास के बाद बिहार में भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार बन सकती है. खरमास 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है. अब देखना यह है कि खरवास के बाद बिहार में क्या नया होता है.

यह भी पढ़ें: जमुई-नवादा में आज CM नीतीश की समृद्धि यात्रा,  कई योजनाओं की देंगे सौगात

संबंधित सामग्री

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.

करमा पूर्व संध्या समारोह में दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक, 300 खोड़हा दलों ने दी मांदर-नगाड़े की थाप

करमा पूर्व संध्या समारोह में दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक, 300 खोड़हा दलों ने दी मांदर-नगाड़े की थाप

पारंपरिक गीत-नृत्य की प्रस्तुति, विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने किया नगाड़ा वितरण

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

अमलाबाद कोलियरी में शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

राहुल गांधी खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ करेंगे संवाद, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल