अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर चौर गांव के समीप गुरुवार की रात बाइक से गिरकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की पहचान रूपहंता गांव निवासी बजरंगी कुमार के 30 वर्षीय पत्नी उषा कुमारी के रूप में हुई है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि महिला अपने भाई के साथ बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर चौर जा रही थी. इस क्रम में महिला के साड़ी का पल्लू बाइक की चेन में फस गया, जिससे वह सड़क पर गिर गई और बुरी तरह घायल हो गई. आनन-फानन में उसे नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पोस्टमार्टम, परिवार में मातम
इधर घटना की सूचना मिलते हीं परिवार में मातम पसरा हुआ है. सूचना पर पहुंची शिवसागर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जहां अंत परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
यह भी पढ़े: मेदिनीनगर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों के बीच आज गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की अनुपम मिसाल