सहरसा में महिला की निर्मम हत्या: गला घोंटकर मारने के बाद फरार पति, तलाश जारी

सहरसा शहर के पंचवटी चौक स्थित एक किराए के मकान में एक महिला की निर्मम हत्या का सामने आया है। मृतका की मां ने अपने दामाद पर ही हत्या का आरोप लगाया है। <br/>

By : Rani Thakur
सहरसा में महिला की निर्मम हत्या: गला घोंटकर मारने के बाद फरार पति, तलाश जारी

हत्या मामले की जांच में जुटी पुलिस

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: 
इन्द्रदेव / सहरसा :
सहरसा शहर के पंचवटी चौक स्थित एक किराए के मकान में एक महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की मां ने अपने दामाद पर ही हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान खगड़िया जिले के ठूठी मोहनपुर गांव निवासी सोनू शर्मा की 35 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। सोनी दो बच्चों की मां थी। उसका पति सोनू शर्मा प्लंबर का काम करता था।

बच्चों को लेकर पति से अलग रह रही थी मृतका 

मृतका की मां लीला देवी ने बताया कि सोनी और सोनू की शादी करीब सात वर्ष पहले हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं, जिनमें छह वर्षीय मोनू और चार वर्षीय विवान शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में रहने के दौरान सोनू का अपनी चचेरी भाभी के साथ अवैध संबंध था। इस बात की जानकारी होने के बाद सोनी बच्चों को लेकर सहरसा आ गई थी और पंचवटी चौक स्थित एक मकान में दो हजार रुपये मासिक किराए पर रह रही थी। वह आसपास के घरों में घरेलू काम कर अपने दोनों बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी।

पति से विवाद से बाद हत्या

परिजनों के अनुसार, तीन दिन पहले सोनू अपनी पत्नी के पास सहरसा आया था। गुरुवार देर रात दोनों के बीच कथित संबंधों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान सोनू ने पहले दुपट्टे से सोनी का गला घोंट दिया और फिर उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय मौजूद चार वर्षीय बेटे विवान ने भी बताया कि उसके पिता ने उसकी मां की पिटाई की थी।

फरार पति की तलाश जारी 

घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला की मौत की बात सामने आई है। आरोपी पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश करते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है. 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>