Thursday, Feb 6 2025 | Time 00:29 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


Breaking: रांची में एक बार फिर फायरिंग, कांके रोड में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली

Breaking: रांची में एक बार फिर फायरिंग, कांके रोड में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली

न्यूज11 भारत 


रांची/डेस्कः कांके रोड चांदनी चौक के पास राजेश मुंडा नामक युवक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी है. उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटनास्थल पर ग्रामीण एसपी सहित कई अधिकारी मौजूद हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घायल युवक को पैर में गोली लगी है. वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है. बताया जा रहा है कि राजेश मुंडा जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ है. 

 


 

 
अधिक खबरें
14 फरवरी को संभावित दौरे पर रांची आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सभी पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
फरवरी 05, 2025 | 05 Feb 2025 | 9:31 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित रांची परिभ्रमण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. राष्ट्रपति के कार्यक्रम एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. 14 फरवरी को राष्ट्रपति संभावित दौरे पर रांची आएंगी. वह 15 फरवरी को बीआईटी मेसरा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी.

CUJ के छात्रों का आंदोलन जारी, डीसी सहित परिवहन विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग
फरवरी 05, 2025 | 05 Feb 2025 | 8:29 AM

राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला. हादसे में एक युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र है. हादसे के बाद यूनिवर्सिटी के आक्रोशित छात्रों के द्वारा सड़क जाम किया गया. छात्रों ने डीसी सहित परिवहन विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग की है. आक्रोशित छात्रों ने मांग की है कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी मिले.

एचईसी के प्रस्तावित मांगों को लेकर सभा का आयोजन, स्थायी सप्लाई मजदूरों को पहुंचने का आह्वान
फरवरी 05, 2025 | 05 Feb 2025 | 6:49 PM

एचईसी के प्रस्तावित मांगों पर 'वार्ता करो वादा निभाओ' के नारों के साथ स्थायी सप्लाई मजदूरों को पहुंचने का आह्वान के साथ सभा की समाप्ति की गई. एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति ने कहा कि प्रबंधन सभी बिंदुओं पर समय रहते वार्ता करें.

महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
फरवरी 05, 2025 | 05 Feb 2025 | 5:22 PM

महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में सुनवाई पूरी हो गई है. दोनों पक्षों की दलील सुनने के पश्चात अपर न्याययुक्त अमित शेखर की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. इस मामले में 7 फरवरी को कोर्ट फैसला सुनाएगा.

पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले खिस्तपियन आइंद को आजीवन कारावास की सजा, पीड़ित बच्चे को मिलेगा आर्थिक सहयोग
फरवरी 05, 2025 | 05 Feb 2025 | 4:33 PM

पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाली दोषी पति खिस्तपियन आइंद को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही 10 हजार रुपया का जुर्माना लगाया है. अपर न्याययुक्त विशाल श्रीवास्तव ने ये सजा सुनाई है. विक्टिम कंपनसेशन के तहत पीड़ित बच्चे को आर्थिक सहयोग मिलेगा. कोर्ट ने डालसा रांची को विक्टिम कंपनसेशन के तहत आर्थिक सहयोग करने का निर्देश दिया है.