औंरा मंडल में 8 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य, विधायक नागेंद्र महतो बोले-बगोदर बनेगा प्रदेश में नंबर वन
न्यूज़11 भारत
बगोदर/डेस्क: भाजपा के संगठन महापर्व सह सदस्यता अभियान को लेकर बगोदर के औंरा पंचायत सचिवालय में शनिवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में बगोदर विधायक नागेंद्र महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. इस दौरान औंरा मंडल में चल रहे सदस्यता अभियान की गहन समीक्षा की गई.
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि औंरा मंडल के सदस्यों ने आगामी 25 जनवरी तक 8 हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक 50 सदस्यों पर एक सक्रिय सदस्य बनाने की योजना है, जिससे संगठन का आधार मजबूत होगा. उन्होंने विश्वास जताया कि इस अभियान में बगोदर विधानसभा प्रदेश में नंबर वन बनकर उभरेगा.
इस अवसर पर जिला कार्य समिति सदस्य महेश मिश्रा ने सदस्यता अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा का सांगठनिक ढांचा बूथ स्तर से ही मजबूत है. कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाते हुए अधिक से अधिक नए सदस्य और सक्रिय सदस्य बनाने का आह्वान किया गया. उन्होंने कहा कि इससे बगोदर की पहचान प्रदेश स्तर पर और मजबूत होगी.
बैठक का संचालन औंरा मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय ने किया. कार्यक्रम में पूर्व जिप सदस्य जितेंद्र सिंह, टेकलाल चौधरी, सदस्यता अभियान के सह संयोजक जीवलाल मंडल, कंचन देवी, महेश महतो, मुखिया झरी महतो, रघु सोनी, गौतम कुमार, शिवनारायण महतो, गंगाधाम ममदल, महादेव साव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे, जिन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई.