Tuesday, Sep 17 2024 | Time 01:48 Hrs(IST)
 logo img
देश-विदेश


Budget 2024 : अबकी बार बिहार में बहार और झारखंड में पुरानी रेल परियोजनाओं का विस्तार

Budget 2024 : अबकी बार बिहार में बहार और झारखंड में पुरानी रेल परियोजनाओं का विस्तार
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट में जहां वित्त मंत्री ने बिहार के लिए भंडार खोल दिए है, वहीं झारखंड को भी कुछ खास तोहफे दिए है. झारखंड में पुरानी रेल परियोजनाओं का विस्तार किया गया है. बता दें कि इसके तहत झारखंड में रेल लाइन के विस्तार का प्लान है. 

 

झारखंड में इन परियोजनाओं को मिला विस्तार

जानकारी के अनुसार, झारखंड में गोइलकेरा-मनोहरपुर थर्ड लाइन का 40 किलोमीटर विस्तार 1000 करोड़ रुपए से किया जाएगा. बंदमुंडा-रांची रेल लाइन का 58 किलोमीटर का विस्तार 250 करोड़ रुपए से किया जाएगा. इसके साथ ही मुरी-बड़कखना 58 किलोमीटर रेल लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा. वहीं राजखरसावां-सिनी थर्ड लाइन के विस्तार का भी प्लान है. इसके साथ ही कई अन्य परियोजनाओं को विस्तार मिला है. 

 

बिहार को बजट में विशेष सहायता

2024-25 के अपने बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार बहुपक्षीय विकास एजेंसियों की सहायता के माध्यम से बिहार को वित्तीय सहायता की व्यवस्था करेगी. वहीं 26,000 करोड़ रुपये के परिव्यय का प्रस्ताव रखा. वित्त मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज, हवाईअड्डे और खेल संबंधी बुनियादी ढांचा भी सरकार बिहार में स्थापित करेगी.

 

2400 मेगावाट का पीरपैंती में नया बिजली संयंत्र

वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार के पीरपैंती में 21,400 करोड़ रुपए की लागत से 2400 मेगावाट का नया बिजली संयंत्र स्थापित करने सहित बिजली परियोजनाएं शुरू की जाएंगी. 

 

वहीं बिहार में रोड कनेक्टिविटी को भी बढ़ाया जाएगा. बता दें कि इसके तहत वैशाली-दरभंगा express way, पटना-पूर्णिया express way, बक्सर भागलपुर express way और बोधगया-राजगीर express way का निर्माण किया जाएगा. 26000 करोड़ रुपए इसके लिए खर्च किए जाएंगे. 

 


 

बोधगया और नालंदा को खास तोहफा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्वोदय योजना तैयार करेंगे. पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने में केंद्र सरकार बिहार में नालंदा को सहयोग करेगी. सरकार बिहार को 11,500 करोड़ रुपए बाढ़ से निपटने के लिए देगी. इसके साथ ही केंद्र सरकार ने बिहार के गया में विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर का निर्माण काशी की तर्ज पर निर्माण करने का फैसला किया है.
अधिक खबरें
तिरंगे झंडे से छेड़छाड़, अशोक चक्र की जगह चांद-तारे वाला झंडा फहराया, 2 गिरफ्तार
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 6:23 PM

मोहम्मद साहब के जन्मदिन के जुलूस के दौरान बिहार के छपरा में तिरंगे झंडे में अशोक चक्र की जगह चांद और तारा लगा दिया गया. सारण जिले के कोपा की इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो हंगामा मच गया

तीन दोस्तों ने नदी पार करने को लेकर लगाई थी शर्त, एक की सांस फूलने से हुई मौत
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 5:55 PM

गांव के तीन दोस्तों ने मिलकर नदी तैर कर पार करने की शर्त लगाई थी. तीनों 10-10 रुपए की शर्त लगाई थी कि कौन सबसे तेज नदी पार कर सकता है.

कल सुबह 11:30 बजे होगी आप विधायक दल की बैठक, नए सीएम के नाम पर होगा फैसला
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 5:50 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है.उन्होंने रविवार (15 मार्च) को 48 घंटे बाद सीएम की कुर्सी छोड़ने का ऐलान किया है.इसके बाद दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है

अरविंद केजरीवाल के बाद कौन होगा दिल्ली का नया CM, नामों पर हो रही चर्चा
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 3:01 AM

दिल्ली सरकार में कार्यरत अधिकारी आम आदमी पार्टी (आप) में नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रही गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। अधिकारी आप में चल रहे घटनाक्रमों की जानकारी जुटा रहे हैं।

दिल्ली का CM चुनने के लिए कुछ देर में होगी PAC की बैठक, कई नेता करेंगे मंथन
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 4:54 PM

अरविंद केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की अप्रत्याशित घोषणा के एक दिन बाद, नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की सोमवार शाम यानी कुछ ही देर में कई बैठकें होने की संभावना है.