Thursday, Sep 19 2024 | Time 05:49 Hrs(IST)
 logo img
देश-विदेश


तीन दोस्तों ने नदी पार करने को लेकर लगाई थी शर्त, एक की सांस फूलने से हुई मौत

तीन दोस्तों ने नदी पार करने को लेकर लगाई थी शर्त, एक की सांस फूलने से हुई मौत

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः- गांव के तीन दोस्तों ने मिलकर नदी तैर कर पार करने की शर्त लगाई थी. तीनों 10-10 रुपए की शर्त लगाई थी कि कौन सबसे तेज नदी पार कर सकता है. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से इस शर्त लगाने के चक्कर में एक घर के 19 वर्षीय लड़के की नदी में डूब कर जान चली गई. इसके बाद से परिवार वालों में कोहराम मच गया. पुलिस मामले की छानबीन शुरु कर दी है.  गांव के तीन दोस्त ने नदी के एक किनारे से दूसरे किनारे तक पार करने के लिए 10 रुपए की शर्त लगाई थी. दो युवकों ने तैर कर तो नदी पार कर ली पर एक की सांस फूलने से मौके पर मौत हो गई. 

सूचना मिलते ही देवरी थाना प्रभारी मोके पर पहुंचे और गोताखौर के मदद से युवक के शव को बाहर निकाला गया. डॉक्टर ने जांच के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया. मामले की छानबीन पुलिस के द्वारा शुरु कर दी गई है. 

 


 
अधिक खबरें
मोदी सरकार का बड़ा फैसला,केंद्रीय कैबिनेट ने चंद्रयान- 4 मिशन के विस्तार को दी मंजूरी
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:10 AM

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में चंद्रयान-4 मिशन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर मानव भेजने की तैयारी करना है. सभी प्रारंभिक चरणों को मंजूरी देने से भारत की अंतरिक्ष गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी

अब मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में होगी CCTV निगरानी
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 6:53 PM

रांची/डेस्क: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुई दुष्कर्म की घटना के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर सक्रियता दिखाई है.

आप भी जाना चाहते हैं फॉरेन ट्रिप पर तो जाने सबसे सस्ता प्लान, इतना आ सकता है खर्च
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 6:32 PM

आप भी चाहतें है फॉरेन टूर का मजा लेना तो बना सकते हैं पड़ोसी देश श्रीलंका घुमने का प्लान. इस टूर को लेकर IRCTC ने एक पैकेज टूर लांच किया है इसके तहत आपको विदेशों में रहने खाने घुमने सहित सारी सुविधाएं दी जाएंगी. आईए जानते हैं टूर से संबंधित सारी डिटेल्स के बारे में. आप कहां ठहरेंगे, कैसे जाएंगे, क्या खाएंगे इसकी चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है.

छह दशक पुरानी सिंधु जल संधि में बदलाव चाहता है भारत, संशोधन करने के लिए पाकिस्तान को किया सूचित
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 4:44 PM

भारत छह दशक पुरानी सिंधु जल संधि में बदलाव चाहता है और उसने पाकिस्तान को संधि में संशोधन करने के लिए औपचारिक रूप से सूचित किया है. किशनगंगा और रतले जलविद्युत परियोजनाओं से संबंधित लंबे समय से चल रहे विवाद ने भारत को संधि में संशोधन की मांग करने के लिए प्रेरित किया है. संधि के अनुसार, सिंधु, झेलम और चिनाब का पानी पाकिस्तान को आवंटित किया गया था, जबकि भारत को पूर्वी नदियों (रावी, ब्यास, सतलुज) पर अधिकार है. भारत को रन-ऑफ-द-रिवर परियोजनाओं से बिजली उत्पादन का अधिकार है. हालांकि, पाकिस्तान ने बार-बार इन परियोजनाओं पर आपत्ति जताई है, जिससे भारत में पानी का प्रवाह प्रभावित हुआ है.

Viral Dance: भाभियों ने किया गजब का नृत्य, अदब और अदा का मिश्रण देख आप भी हो जाएंगे मुग्ध
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 4:41 PM

सोशल मीडिया में बहुत सारे रील्स वायरल होते रहते हैं, ज्यादातर वीडियो डांस के वायरल होते हैं. फिलहाल कुछ दिनों से सोशल मीडिया में एक डांस को लेकर वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ये वीडियो तीज के दिन का बताया जा रहा है. लोगों के द्वारा ये वीडियो काफी पसंद किए जा रहे हैं.