Saturday, Apr 5 2025 | Time 18:04 Hrs(IST)
Breaking News

सरकार की प्राथमिकता जनता के भलाई नहीं, बल्कि Communal Polarisation है: मल्लिकार्जुन खड़गे

झारखंड


चैनपुर थाना पुलिस ने डकैती योजना बनाने वाले तीन आरोपियों को एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली के साथ किया गिरफ्तार

चैनपुर थाना पुलिस ने डकैती योजना बनाने वाले तीन आरोपियों को एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली के साथ किया गिरफ्तार

संतोष श्रीवास्त /न्यूज़ 11 भारत


पलामू/डेस्क:-  चैनपुर पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी तत्व के लोग चैनपुर स्थित  रानीताल डैम के समीप डकैती की योजना बना रहे, सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारी को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस की एक टीम गठित की गई.


छापामारी के क्रम में रानीताल डैम के पास पहुंचने पर पुलिस ने दो मोटरसाइकिलें खड़ी देखीं और कुछ लोगों को पास में बैठे हुए पाया. पुलिस को आता देख सभी आरोपी  भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बलों के सहयोग से तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए,.. पुलिस के द्वारा तीन आरोपियों को एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली और 4 मोबाइल और दो मोटरसाइकिल  के साथ गिरफ्तार किया  गिरफ्तार अपराधियों मे  पुरुषोत्तम कुमार उर्फ छोटू (उम्र 33 वर्ष), पिता स्व. गणेश राम, ग्राम लादी, थाना चैनपुर , उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के ग्राम लाल कपूरवा वार्ड नंबर 3 के रहने वाले शत्रुघ्न पांडे (उम्र 47 वर्ष), पिता बीरेन बली पांडे, और पलामू जिले के चैनपुर का रहने वाले सतीश कुमार चंद्रवंशी (उम्र 22 वर्ष), पिता अवधेश चंद्रवंशी,   का नाम शामिल हैं जबाकी

 

फरार अपराधियों मे नाम

 

1. बैजनाथ चंद्रवंशी, पिता शंभू राम, ग्राम लादी (देवी मंडप के सामने), थाना चैनपुर, जिला पलामू.

2. मोनू (पता नामालूम), जो बाहर से आया था.

 

 बरामदगी: 

 

एक देसी कट्टा (लोहे का)

02 जिंदा गोली

04 मोबाइल फोन

दो मोटरसाइकिल (फर्जी नंबर प्लेट के साथ)

हीरो स्प्लेंडर प्लस, नंबर: JH03E9857

TVS रेडर (ब्लू रंग), नंबर: JH014B4149

 

गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे डालटनगंज में एक सोना दुकान में डकैती की योजना बना रहे थे. इस कार्य के लिए उन्होंने अपनी मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी.

 

गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को दिनांक 31 मार्च 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान जारी है.

 

 छापामारी दल: 

 

1. पु. अ. नि. श्रीराम शर्मा, थाना प्रभारी, चैनपुर.

2. पु. अ. नि. रंजीत कुमार, चैनपुर थाना.

3. पु. अ. नि. अनिल विद्यार्थी, चैनपुर थाना.

4. चैनपुर थाना रिजर्व गार्ड.





 



 


 
अधिक खबरें
वफ्फ संशोधन विधेयक 2024 भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रहार, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों दोनों के अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम
अप्रैल 05, 2025 | 05 Apr 2025 | 5:52 PM

भारतीय जनता पार्टी पश्चिम सिंहभूम जिले के मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाथ ओझा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि देश में वर्षों से लंबित वफ्फ संपत्ति से संबंधित संवेदनशील मुद्दे पर केंद्र सरकार द्वारा लाया गया वफ्फ संशोधन विधेयक 2024 अब लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पारित हो चुका है

गुवाहाटी में आयोजित श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी, कहा- पूरी दुनिया में बज रहा भारत के प्रगति का डंका
अप्रैल 05, 2025 | 05 Apr 2025 | 5:39 PM

गुवाहाटी में देश के प्रगति, विश्व शांति और लोक कल्याण के ध्येय से आयोजित श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शामिल हुए. ये महायज्ञ देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में आयोजित है. युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह द्वारा आयोजित महायज्ञ में असम सहित पूर्वोत्तर भर से लोगों का आगमन हुआ. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि माता ललिता सबका कल्याण करें. उन्होंने कहा कि भारत के प्रगति का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है.

झारखंडी तरबूज की खेती करके लाखों रुपये की कमाई, जानिए क्या है रांची की रहने वाली पूनम कुजूर का सफल कृषि मॉडल
अप्रैल 05, 2025 | 05 Apr 2025 | 5:23 PM

रांची की रहने वाली पूनम कुजूर झारखंडी तरबूज की खेती करके लाखों रुपये की कमाई कर रही हैं. नामकुम प्रखंड के विकास बस्ती में पूनम कुजूर पिछले 5 सालों से अपने भाई कोमल कच्छप के साथ मिलकर देसी तरबूज की खेती कर रही हैं. उनका यह प्रयास ना सिर्फ एक सफल कृषि मॉडल बन चुका है, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी एक बेहतरीन उदाहरण बन गया है.

जनता की समस्याओं को लेकर पूर्व मुखिया रमेश कुमार मुंडा हुए सक्रिय, बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
अप्रैल 05, 2025 | 05 Apr 2025 | 5:21 PM

तमाड़ पश्चिमी पंचायत के पूर्व मुखिया रमेश कुमार मुंडा ने क्षेत्र की जनता से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को लेकर बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा. उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने की अपील की है, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके और सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता व गति लाई जा सके.

श्री महावीर नवयुवक दल द्वारा आकर्षक सप्तमी का निकाला गया भव्य जुलूस
अप्रैल 05, 2025 | 05 Apr 2025 | 5:08 PM

श्री महावीर नवयुवक दल (जेनरल) द्वारा आकर्षक सप्तमी का गोल नदी किनारे शिवाला घाट से निकाला गया . जय श्री बोलो के नारो के साथ रामभक्तो ने विभिन्न मार्गो से जोरावर राम मोड़, लाल कोठा , मुस्लिम नगर , कन्नी राम चौक ,सतार सेठ चौक ,विष्णु मंदिर से होते हुए थाना रोड से होते हुए छ: मुहान पर रावण दहन जेनरल अध्यक्ष द्वारा किया गया जिसके बाद पंच: मुहान पर आरती कर गोल अपने स्थान पर जा कर समाप्त हुआ