Sunday, Sep 8 2024 | Time 07:11 Hrs(IST)
 logo img
  • Jharkhand Monsoon Update: कमज़ोर रहा इस बार का मानसून, जानें कहां हो सकती है बारिश
  • बगोदर में 29वां गणपति पूजनोत्सव शुरू: भव्य मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
झारखंड » कोडरमा


जल शक्ति अभियान के मुख्य नोडल अधिकारी और भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने जिले के अधिकारियों के साथ की बैठक

जल शक्ति अभियान के मुख्य नोडल अधिकारी और भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने जिले के अधिकारियों के साथ की बैठक
आर्यन श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत

कोडरमा/डेस्क: जल शक्ति अभियान के मुख्य नोडल अधिकारी और भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव रूपेश कुमार ठाकुर आज कोडरमा पहुंचे और जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रैन को लेकर जिले के अधिकारियों के साथ बैठक भी की. इसके अलावा उन्होंने कोडरमा प्रखंड के पांडेडीह में बने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया. इस गांव में बने अमृत सरोवर में पानी की उपलब्धता देख नोडल अधिकारी रूपेश कुमार ठाकुर संतुष्ट हुए और जिले में किए जा रहे कार्यों की सराहना की. पांडेडीह पहुंचने पर महिलाओं ने परंपरागत तरीके से अधिकारियों का स्वागत किया. अमृत सरोवर के अलावे यहां मनरेगा पार्क, पौधारोपण, शोकपीट, फील्ड बंड, टीसीबी और डोभा निर्माण जैसी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसके जरिये हर तरीके से वर्षा जल के संचयन का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बारिश के मौसम के बाद इन योजनाओं के तहत संरक्षित वर्षा जल का इस्तेमाल सिंचाई और अन्य जरूरत को पूरा करने के लिए किया जा सके.

 

अमृत सरोवर के निरीक्षण के बाद नोडल अधिकारी रूपेश कुमार ठाकुर ने पौधारोपण भी किया और आम लोगों को इसके लिए प्रेरित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में जल संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहे हैं. हल्की बारिश के बाद अमृत सरोवर में जल की उपलब्धता संतोषजनक है और इसमे जमा पानी सिंचाई के अलावे लोगों की अन्य जरूरत को भी पूरा करेगा. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के जरिए भी जल संरक्षण को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है. अमृत सरोवर के निर्माण और इसके आसपास संचालित योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
अधिक खबरें
कोडरमा - झुमरी तिलैया समेत कई इलाकों में भरा बारिश का पानी, बढ़ा डेंगू मलेरिया का खतरा
सितम्बर 03, 2024 | 03 Sep 2024 | 9:12 PM

कोडरमा मलेरिया और डेंगू को लेकर कोडरमा स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों में दिख रहा हैं. स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को मलेरिया और डेंगू से बचने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा हैं . कोडरमा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर मनोज ने बताया कि मलेरिया और डेंगू से बचाव हेतु घर-घर सर्वे किया जा रहा हैं और लोगों से बरसात के जमा पानी को डिस्ट्रॉय करने की सलाह दी जा रही हैं

कोडरमा पुलिस की ओर से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन, अधिकारियों ने दिया निपटारे का निर्देश
सितम्बर 03, 2024 | 03 Sep 2024 | 8:01 PM

कोडरमा पुलिस की ओर से आज जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां लोगों की समस्याएं सुनी गई और उसके समाधान की पहल की गई. आपराधिक और विवादित मामलों के निपटारे को लेकर आज कोडरमा पुलिस की ओर से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सतगावां के राजघटी में दर्जन भर से ज्यादा लोग बीमार
सितम्बर 02, 2024 | 02 Sep 2024 | 8:47 PM

सतगावां प्रखंड के बासोडीह पंचायत के दलित गांव राजघटी में डायरिया फैलने से 2 दर्जन से अधिक लोग पीड़ित हैं.इसमें आधा दर्जन का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है

गैस लीकेज से आगलगी में 5 हज़ार नगद सहित हज़ारों रुपये की संपत्ति जलकर खाक
सितम्बर 02, 2024 | 02 Sep 2024 | 8:16 AM

सतगावां थाना क्षेत्र के टेहरो पंचायत अंतर्गत हलकुशा में एक जर्ज़र ईट घर में भीषण आग लगने से लगभग हज़ारों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गया बताया जाता है

सतगावां के चार पंचायतों में पानी के सप्लाई 10 दिनों से बंद
सितम्बर 02, 2024 | 02 Sep 2024 | 8:11 PM

सतगावां प्रखण्ड के बासोडीह पंचायत,समलडीह पंचायत,शिवपुर पंचायत और टेहरो पंचायत में संविदा कर्मचारियों ने मानदेय नही मिलने के कारण पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है