Friday, Mar 14 2025 | Time 15:37 Hrs(IST)
Breaking News

किसानों के लिए वरदान बनेगा सोलर युक्त ट्रॉली पंप सेट, पलटन पर लगेगा लगाम

झारखंड


CM हेमन्त सोरेन ने मयूराक्षी नदी पर स्थित मसानजोर डैम परिसर में इको फ्रेंडली रिसोर्ट का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा- पर्यटक स्थलों के ब्यूटीफिकेशन के साथ पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं का हो रहा विस्तार
CM हेमन्त सोरेन ने मयूराक्षी नदी पर स्थित मसानजोर डैम परिसर में इको फ्रेंडली रिसोर्ट का किया उद्घाटन

न्यूज़11भारत


रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने की दिशा में आज एक और सौगात राज्य वासियों को दी. उन्होंने  दुमका जिला अंतर्गत मयूराक्षी नदी पर स्थित मसानजोर डैम परिसर में   नवनिर्मित इको फ्रेंडली रिसोर्ट का विधिवत पूजा-अर्चना कर  उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं. ऐसे में पर्यटक स्थलों के विकास को लेकर हमारी सरकार लगातार आगे बढ़ रही है. इस दिशा में सभी महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों के ब्यूटीफिकेशन के साथ पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को झारखंड के प्रति आकर्षित कर सकें.

 

पर्यटन के साथ पर्यावरण का भी  विशेष ख्याल 

 राज्य में पर्यटन के साथ पर्यावरण का विशेष ख्याल रखने हेतु इको टूरिज्म को भी बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में यहां  इको फ्रेंडली रिजॉर्ट बनाया गया है.  वहीं, इको फ्रेंडली रिजॉर्ट के उद्घाटन समारोह में सांसद  नलिन सोरेन, विधायक  बसंत सोरेन विधायक मती लुईस मरांडी, दुमका जिला परिषद अध्यक्ष मती जॉयस बेसरा और पूर्व मंत्री  बादल मौजूद थे.\

 

क्या है खासियतें 

विदित हो कि मसानजोर बांध परिसर में बने इको फ्रेंडली रिसॉर्ट में 25  कॉटेज हैं, जिनमें 10 प्रीमियम और 15 डीलक्स शामिल हैं. यह एसपीएफ लकड़ी से निर्मित है, जो टिकाऊ होने के साथ कॉटेज को काफी आकर्षक लुक देता है. यहां कैफेटेरिया के साथ जिम और पार्किंग की व्यवस्था  है.  पर्यटक यहां स्पीड बोटिंग का भी पूरा लुत्फ उठा सकेंगे. इको रिसॉर्ट के निर्माण से मसानजोर डैम को एक पर्यटक स्थल के रूप में जहां विशेष पहचान और बढ़ावा मिलेगा. वहीं, पर्यटकों को भी काफी सुविधा एवं सहूलियत होगी.

 


 
अधिक खबरें
आज और कल RIMS ओपीडी रहेगा बंद, सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू
मार्च 14, 2025 | 14 Mar 2025 | 1:54 PM

होली को लेकर रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) आज (14 मार्च) और कल (15 मार्च) को ओपीडी सेवाएं बंद रहेगा. दो दिनओपीडी को बंद रखने का फैसला रिम्स प्रशासन द्वारा लिया हैं.

Holi 2025 dry day alert: जानें होली को लेकर इस दिन बंद रहेंगी शराब-बीयर की दुकानें
मार्च 14, 2025 | 14 Mar 2025 | 10:04 AM

रंगों का त्योहार होली पूरे भारत में मनाया जाने वाला एक हर्षोल्लासपूर्ण त्योहार है. अगर आप होली 2025 पर शराब खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको यह जान लेना चाहिए कि शराब की दुकानें खुली रहेंगी या बंद?

Ranchi: रतन टॉकीज, इकरा मस्जिद के सामने मिकादो टावर में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग
मार्च 14, 2025 | 14 Mar 2025 | 11:47 AM

राजधानी रांची के रतन टॉकीज, इकरा मस्जिद के सामने मिकादो टावर में बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई. अगलगी से अफरा-तफरी मच गई.

होली को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे राज्य में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मार्च 14, 2025 | 14 Mar 2025 | 8:24 AM

झारखंड पुलिस होली के अवसर पर सतर्कता बरत रही है. वहीं, होली पर्व को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय लेवल पर तैयारियां पूरी कर ली गई है.

Jharkhand Weather Update: होली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग का अलर्ट!
मार्च 14, 2025 | 14 Mar 2025 | 7:30 AM

राजधानी रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह-सुबह हल्की ठंडक बनी हुई है, लेकिन मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा.