संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के एकता जंगल से 23 तारीख को बरामद पंकज उरांव के शव के मामले में पलामू पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पलामू एसपी कपिल चौधरी ने प्रेस वर्ता कर बतया की 23 तारीख को एक अज्ञात शव मिला था जिसकी पहचान उटारी रोड बंजारी गांव के पंकज उरांव के रूप में हुई थी पुलिस ने जब इसकी छानबीन शुरू की और उसकी पत्नी से पूछताछ करना शुरू की.
पुलिस की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार पत्नी अनिमा कुमारी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी सच्चाई बताई है. पूछताछ में सामने आया कि मृतक पंकज उरांव कई लड़कियों से बातचीत करता था, जिसके चलते पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था. पति लगातार उसके साथ मारपीट करता था और फोन पर जान से मारने की धमकी भी देता था, जिससे तंग आकर पत्नी अपने मायके चली गई थी.
पति के बाहर से वापस आने पर प्रताड़ना और बढ़ गई, जिसके बाद पत्नी ने अपने पिता से मिले एनएच मुआवजे के पैसों में से 10 लाख रुपए आरोपी तेतरी देवी को पति की हत्या की सुपारी के तौर पर दिए. इनमें से 8 लाख रुपए वर्तमान में तेतराई देवी के खाते में मौजूद हैं.
इस खतरनाक साजिश को अंजाम देने के लिए तेतराई देवी और उसके पति पिंटू कुमार व रिंकी कुमारी और जितेंद्र उराव रामजन्म उराव और दिलेश्वर सिंह ने मिलकर योजना बनाई. योजना के तहत रिंकी कुमारी ने काजल कुमारी के नाम से दूसरा नंबर इस्तेमाल कर मृतक को अपने प्रेम जाल में फंसाया और बातचीत कर मिलने के बहाने रात को बुलाया.
मिलने के बहाने बुलाने के बाद तेतराई देवी और रिंकी कुमारी दोनों मृतक के साथ गाड़ी में गईं, जबकि उनके पति भी पीछे-पीछे गाड़ी से साथ चल रहे थे. सभी लोग जंगल की ओर गए, जहाँ मौका पाकर आरोपियों ने दुपट्टे से गला दबाकर पंकज उरांव की हत्या कर दी और शव को एकता जंगल में लाकर फेंक दिया. इस पूरे बहुचर्चित कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके पिता और सुपारी लेने वाले मुख्य किरदारों समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से मोबाइल, नगद रुपए, बैंक पासबुक तथा सुजुकी एक्सएल 6 कार बरामद करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: चौपारण थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई