घर में घुसकर युवती से गैंगरेप, गोपालगंज में सनसनी; दो आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में घर में अकेली युवती के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

By : sawan kumar
घर में घुसकर युवती से गैंगरेप, गोपालगंज में सनसनी; दो आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर युवती से गैंगरेप

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

नमो नारायण मिश्र / गोपालगंज -  गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 25 मई को एक गांव में युवती घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवक कथित तौर पर घर की चारदीवारी फांदकर अंदर घुस गए और युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता और उसके परिवार में दहशत का माहौल है।

हाईलाइट्स - 

  • गोपालगंज के बैकुंठपुर में युवती से कथित गैंगरेप
  • घर में अकेली थी पीड़िता, दीवार फांदकर घुसे आरोपी
  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • एफएसएल टीम जुटा रही साक्ष्य, मेडिकल जांच जारी
  • गांव में दहशत, ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस हरकत में आई और छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुसैन मोहम्मद और सरफराज अली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, जबकि आरोपियों का भी मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

एफएसएल टीम जुटा रही साक्ष्य, गांव में दहशत

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ-2 राजेश कुमार खुद घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। एसडीपीओ-2 ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर तकनीकी और वैज्ञानिक जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें - बंगाल जीत पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, सीएम सम्राट आज कार्यकर्ताओं संग करेंगे जश्न भोज

संबंधित सामग्री

हिमांशु यादव हत्याकांड में पुलिस का खुलासा, महावीरी जुलूस के दौरान...

हिमांशु यादव हत्याकांड में पुलिस का खुलासा, महावीरी जुलूस के दौरान...

गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव में 28 सितंबर को हुई हिमांशु यादव (20) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 

गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे निगरानी

गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे निगरानी

गोपालगंज में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। 

गोपालगंज में इंसानियत शर्मसार! झोले में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज में इंसानियत शर्मसार! झोले में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज में नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अंबेडकर चौक के समीप एक झोले में नवजात का शव रखा हुआ मिला। 

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव: खाना खाने घर जा रहे व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव: खाना खाने घर जा रहे व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर

गोपालगंज में बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर इलाके में सनसनी फैला दी। गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।