एक करोड़ से ज्यादा की जमीन ठगी, केस दर्ज फिर भी आरोपी बाहर; पीड़िता बोली– पुलिस कर रही टालमटोल

By : News11 Bharat
एक करोड़ से ज्यादा की जमीन ठगी, केस दर्ज फिर भी आरोपी बाहर; पीड़िता बोली– पुलिस कर रही टालमटोल

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क:  जमीन की बिक्री के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का सनसनीखेज मामला गया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से सामने आया है. पीड़िता कविता चौधरी ने इस मामले में केस दर्ज कराया है, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ टालमटोल कर रही है.

पीड़िता जहानाबाद जिले के काको प्रखंड की रहने वाली हैं, जबकि उनका मायका गया के बाराडीह में है. उनके पति प्रशांत कुमार के अनुसार, ब्रोकर कुनाल कुमार ने जमीन को व्यवसायिक बताकर निवेश का झांसा दिया. अप्रैल 2024 में एग्रीमेंट के नाम पर 25 लाख रुपये लिए गए और बाद में अलग-अलग तारीखों में कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम हड़प ली गई.

आरोप है कि जिस जमीन का एग्रीमेंट कराया गया था, वह पहले ही किसी और को बेची जा चुकी थी. बाद में बिना सहमति दूसरी जमीन की रजिस्ट्री कराई गई, जिसका म्यूटेशन भी संभव नहीं हो सका. इसके लिए भी अतिरिक्त चार लाख रुपये लिए गए. जब पीड़ित परिवार ने विरोध किया तो जाति सूचक गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है.

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, ठगी की रकम वापस दिलाने और धमकी देने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं मुफ्फसिल थानाध्यक्ष एसके द्विवेदी का कहना है कि पुलिस टीम लगी हुई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथन रैली ने औरंगाबाद होते हुए डेहरी ऑन सोन के रास्ते रोहतास में किया प्रवेश

संबंधित सामग्री

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

जमुई मामले में मंत्री शीला मंडल का बयान, कहा- सरकार पूरे मामले को... 

जमुई मामले में मंत्री शीला मंडल का बयान, कहा- सरकार पूरे मामले को... 

जमुई की घटना पर मंत्री शीला मंडल ने कहा कि सरकार पूरे मामले को देख रही है।

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

ननिहाल आए बच्चे की हत्या, मामी पर आरोप; बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव

ननिहाल आए बच्चे की हत्या, मामी पर आरोप; बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव

मधुबनी ज़िला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अकौर गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। <br/><br/>