पुलिस कार्रवाई

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिहार का 50 हजार का इनामी और टॉप-10 कुख्यात अपराधी रामभज्जू यादव गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिहार का 50 हजार का इनामी और टॉप-10 कुख्यात अपराधी रामभज्जू यादव गिरफ्तार

कुमार चंदन/न्यूज11  भारत 

चतरा/डेस्क: चतरा जिले की पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है. हंटरगंज थाना पुलिस ने बिहार के गया जिले के रहने वाले एक खूंखार और मोस्ट वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया अपराधी बिहार के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल रहा है और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था. पुलिस ने इसे चोरी की एक बोलेरो कार के साथ दबोचा है. यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था.

वरीय पुलिस पदाधिकारियों को 2 अक्टूबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कुख्यात अपराधी चोरी की बोलेरो से बिहार के गोपालपुर, सैयपुर और मायापुर के रास्ते हंटरगंज के जजलो बाजार की तरफ आ रहा है. इस पक्की सूचना के आधार पर हंटरगंज थाना प्रभारी पु.अ.नि. संदीप कुमार के नेतृत्व में तुरंत एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिरपुर कब्रिस्तान के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान पुलिस ने बोलेरो को रोका और उसमें सवार अपराधी को धर दबोचा. वह गाड़ी के कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका.

गिरफ्तार अपराधी की पहचान गया (बिहार) के बाराचट्टी थाना क्षेत्र स्थित रेबदा गांव निवासी रामभज्जू यादव (पिता- स्व. पेमण यादव) के रूप में हुई है. रामभज्जू यादव कोई मामूली अपराधी नहीं है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इस शातिर अपराधी पर हत्या, डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे 15 संगीन मामले दर्ज हैं. यह मामले पाकुड़, गया (शेरघाटी, आमस, बाराचट्टी), नवादा, चौपारण और हंटरगंज सहित कई थानों में दर्ज हैं. पुलिस ने इसके पास से चोरी की बोलेरो (BR01PH-5435) और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि रामभज्जू अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इलाके में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था.

फिलहाल हंटरगंज थाना में बीएनएस (BNS) की धारा 317(5) के तहत कांड संख्या-164/26 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस सफल अभियान में थाना प्रभारी संदीप कुमार, पु.अ.नि. राजदेव पाण्डेय और हंटरगंज थाने के सशस्त्र बल शामिल रहे. चतरा पुलिस की इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय गिरोह को बड़ा झटका लगा है.

यह भी पढ़ें: डुमरी विधायक जयराम महतो के हुसैनाबाद आगमन को लेकर JLKM कार्यकर्ताओं में उत्साह

संबंधित सामग्री

क्या आप जानते हैं कौओं को खिलाने से लेकर चीटियों को भोजन कराने समेत पितृपक्ष की अनेक मान्यताएं हैं प्रचलित?, यहां जानें

क्या आप जानते हैं कौओं को खिलाने से लेकर चीटियों को भोजन कराने समेत पितृपक्ष की अनेक मान्यताएं हैं प्रचलित?, यहां जानें

स्वप्न में पितरों को देखना शुभ है या अशुभ, इन्द्र के बेटे जयंत को क्यों मिला श्राद्ध का भोजन करने का श्राप?

RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

टाटानगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत RPF टीम टाटा और GRP टाटा को बड़ी सफलता मिली

हैदरनगर रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति बेसुध अवस्था में मिला, पुलिस ने अस्पताल मे कराया भर्ती

हैदरनगर रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति बेसुध अवस्था में मिला, पुलिस ने अस्पताल मे कराया भर्ती

पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहां का रहने वाला है

मुख्य सड़क पर खतरनाक ढंग से खड़े वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, वसूला जुर्माना

मुख्य सड़क पर खतरनाक ढंग से खड़े वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, वसूला जुर्माना

अभियान के दौरान वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि मुख्य सड़क पर इस तरह वाहन खड़ा न खड़ा करें जिससे यातायात प्रभावित हो

चतरा: मां भद्रकाली मंदिर के कीर्तन मंडली के पुजारी की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटकता मिला शव

चतरा: मां भद्रकाली मंदिर के कीर्तन मंडली के पुजारी की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटकता मिला शव

हृदयविदारक घटना से मंदिर के पुजारियों, भक्तों और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और धर्म प्रेमियों में भारी शोक की लहर है.