Sunday, Sep 8 2024 | Time 08:50 Hrs(IST)
 logo img
  • You Tube देख डॉक्टर ने किया गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन, यह देख लोगों की हुई हालत खराब
  • You Tube देख डॉक्टर ने किया गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन, यह देख लोगों की हुई हालत खराब
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आएंगे रांची, बूथ अभियान की करेंगे समीक्षा
  • बेटे को बेचकर बीवी को करवाया डिस्चार्ज, जानें इस दिल दहलाने वाले मामले के बारे में
  • सुलाझकर भी उलझी हुई है पहाड़ियों में लापता भाइयों की कहानी, जानें पूरा मामला
  • Jharkhand Monsoon Update: कमज़ोर रहा इस बार का मानसून, जानें कहां हो सकती है बारिश
  • बगोदर में 29वां गणपति पूजनोत्सव शुरू: भव्य मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
देश-विदेश


बिहार,बंगाल व झारखंड के इन इलाकों को अलग किए जाने की मांग! ये हैं इसके पीछे का कारण..

ये है गोड्डा सासंद निशिकांत दुबे का दावा
बिहार,बंगाल व झारखंड के इन इलाकों को अलग किए जाने की मांग! ये हैं इसके पीछे का कारण..

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः- बीजेपी से गोड्डा के सांसद ने बिहार बंगाल और झारखंड के कुछ इलाकों को अलग कर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की मांग कर दी है. उन्होने कहा कि इन इलाकों में आदिवासियों कि संख्या घट रही है. वहीं मुस्लिमों की संख्या बढ़ रही है. आखिर किस आधार पर बनते हैं केंद्रशासित प्रदेश आइए जानते हैं. लोकसभा सासंद ने कहा कि संथाल परगना में बांगलादेशी घुसपैठी बढ़ते जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल के मालदा ,मुर्शिदाबाद बिहार का किशनगंज अररिया, कटिहार और झारखंड के संथाल परगना को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाया जाना चाहिए. यहां एनआरसी लागू करने की भी बात की गई है. 

 

बता दें कि संथाल परगना क्षेत्र मे कुल 6 जिले आते हैं. देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड, साहिबगंज और दुमका. सांसद ने दावा किया कि बांगलादेशी घुसपैठिए इन इलाकों में आकर यहां कि आदिवासी महिला से शादी करते हैं और पंचायत से लेकर सासंद तक के टिकट पर चुनाव लड़ने का अपना रस्ता साफ कर लेते हैं. उन्होने कहा कि क्षेत्र में लगभग 100 पंचायतों में वहां के प्रधानों के पति मुस्लिम है. यह कोई हिन्दु मुस्लिम मामला नहीं हैं बल्कि बाहरी लोगों का यहां पर आकर बस जाने का मामला है. दुबे ने कहा कि दिन प्रतिदिन इस क्षेत्र में मुस्लिम आबादी बढ़ रही है. दुबे ने कहा कि 2000 में झारखंड अलग हुआ तब संथाल परगना में 36 प्रतिशत आदिवासी आबादी थी जो अभी घटकर 26 प्रतिशत हो गई है. उसने दावा किया कि राज्य की 25 विधानसभा सीट पर वहां मुस्लिम वोटर की संख्या 110 से 125 प्रतिशत तक बढ़ गई है. 

किसी भी क्षेत्र को केंद्शासित प्रदेश बनाने के कई कारण होते हैं. जैसे वो इलाका भारत के मेनलैंड से दुर नहीं होना चाहिए पड़ोसी राज्य का हिस्सा नहीं होना चाहिए, जैसे लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार दोनों ही भारत के हिस्से हैं पर मेनलेंड से दूर हैं. इसके साथ ही अगर कोई क्षेत्र, क्षेत्रफल व आबादी के हिसाब से छोटा होता है व अलग राज्य देना कठिन हो जाता है ऐसे में केन्द्रशासित प्रदेश बना दिया जाता है. 

वही कुछ इलाकों को उनकी सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने के लिए बनाया जाता है. राजनैतिक व प्रशासनिक कारण भी होते हैं. 

 

केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के तीन कारण-

भौगोलिक कारणः भारत के कुछ भाग मेनलेंड से काफी दूर है. आबादी व क्षेत्र फल भी वहां की काफी कम है, ऐसे में अलग राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने के चलते उसे केंद्रशासित प्रदेश बना दिया जाता है.

 

सांस्कृतिक कारणः दादर नगर हवेली और दमन एँव दीव पुर्तगाली एंव पुडुचेरी में फ्रांस का काफी लंबे समय तक शासन रहा, ऐसे में उनकी सांस्क-तिक पहचान बनाए रखने के लिए केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया. 

 

राजनैतिक कारणः केंद्रशासित प्रदेश बनने के प्रशासनिक व राजनैतिक कारण भी हैं. जैसे दिल्ली को अमेरिकी राजधानी वासिंगटन के जैसा हर राज्यों से अलग रखा गया. यहां कि अलग विधानसभा भी है. इसके अलावे जम्मू व पुडुचेरी में भी अपनी विधानसभाएं हैं. 

 

केंद्रशासित प्रदेशों में सीधा राष्ट्रपति का हस्तक्षेप होता है, उन्हीं के द्वारा उपराज्यपाल व प्रशासक नियुक्त होतें हैं. वैसे भी संविधान के मुताबिक राष्ट्रपति हर काम कैबिनेट के अनुसार की करते हैं इस लिए यहां केंद्र सरकार का ही शासन होता है. दिल्ली, पुडुचेरी, जम्मू में उपराज्यपाल होते हैं वहीं दादर नगर हवेली लद्दाख, चंडीगढ़ जैसे क्षेत्रों में प्राशासक होते हैं. 

 


 

 
अधिक खबरें
बेटे को बेचकर बीवी को करवाया डिस्चार्ज, जानें इस दिल दहलाने वाले मामले के बारे में
सितम्बर 08, 2024 | 08 Sep 2024 | 8:02 AM

अक्सर लोगों को मजबूरी के कारण अपने गहने बेचते हुए देखा है पर क्या अपने कभी भी किसी को अपने बेटे को बेचते हुए हैं? ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामले सामने आया हैं. यह मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनजर जिले की है, जहां एक व्यक्ति को अपनी पत्नी और नवजात को अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के लिए अपने तीन साल के बेटे को बेचना पड़ गया.

सुलाझकर भी उलझी हुई है पहाड़ियों में लापता भाइयों की कहानी, जानें पूरा मामला
सितम्बर 08, 2024 | 08 Sep 2024 | 7:32 AM

यह मामला है राजस्थान की राजधानी जयपुर की. जहां नाहरगढ़ की पहाड़ियों पर ट्रैकिंग करने के लिए दो भाई जाते है पर उसके कुछ घंटे बाद ही दोनों भाई बिछड़ जाते हैं. इस बात की जानकारी दोनों भाई अपने मोबाइल से घर पर फोन करके बताते हैं. उन्हें यह समझ ही नही आता है कि नहीं वापस कैसे जाएं.

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में एक इमारत ढहने से 5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 10:59 PM

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में शनिवार को एक इमारत ढहने के बाद अब तक 28 लोगों को बचाया गया है. एक अधिकारी के अनुसार, इमारत ढहने में मरने वालों की संख्या चार है. लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि 28 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है. कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. इस बीच, लखनऊ के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) सूर्यपाल गंगवार ने उस अस्पताल का दौरा किया, जहां घायलों को भर्ती कराया गया था. डीएम ने कहा, "घायलों को उचित उपचार मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए शीर्ष स्तर पर निगरानी की जा रही है. हम सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें उचित उपचार मिले."

पूजा खेड़कर के खिलाफ केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया गया मुक्त
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 6:36 AM

विवादों से घिरी IAS अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. सरकार ने IAS (परिवीक्षा) नियम, 1954 के नियम 12 के अंतर्गत पूजा खेडकर को तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से मुक्त कर दिया है. बता दें कि UPSC परीक्षा में OBC और दिव्यांगता कोटे का दुरुपयोग करने के आरोप में बर्खास्त ट्रेनी IAS पूजा खेडकर पर केंद्र सरकार ने एक्शन लिया है.

मणिपुर में एक बार फिर भड़की हिंसा, अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 5:07 PM

पिछले कई दिनों से शांत चल रही मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है. मणिपुर के जिरिबाम में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की जान चली गई. जानकारी के अनुसार पहली घटना जिला हेडक्वार्टर से करीब सात किलोमीटर दूर की है, जहां संदिग्ध पहाड़ी उग्रवादियों ने एक घर में घुसकर एक बुजुर्ग की सोते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी.