Friday, Sep 20 2024 | Time 03:57 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


महिला अधिवक्ता ने नींद की दवा खाकर की आत्महत्या की कोशिश, सुखदेव थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सुखदेव नगर थाना प्रभारी रमाकांत ओझा को हटाया
महिला अधिवक्ता ने नींद की दवा खाकर की आत्महत्या की कोशिश, सुखदेव थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप
न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: रांची में महिला अधिवक्ता द्वारा सुखदेव नगर थाना प्रभारी पर लगाए गए आरोपों को संज्ञान में लेते हुए रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बड़ा एक्शन लिया है. रांची एसएसपी ने सुखदेव नगर थाना प्रभारी को उनके पद से हटा दिया है. इसके साथ ही उन्हें लाइन हाजिर भी किया है. बता दें, महिला अधिवक्ता के आरोप के बाद रांची पुलिस ने यह कार्रवाई की है. 

 

अकेले मिलने का दबाव बनाते थे थाना प्रभारी

आपको बता दें, एक महिला अधिवक्ता ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है. घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जिसमे महिला ने सुखदेव नगर थाना प्रभारी रमाकांत ओझा पर गंभीर आरोप लगाए है. सुसाइड नोट में महिला ने कहा है कि सुखदेव नगर थाना प्रभारी रमाकांत ओझा फोन करके उसे परेशान कर रहे थे. वे उन्हें अक्सर अकेले मिलने का दबाव बनते थे इसके साथ ही नहीं मिलने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देते थे. जिससे तंग आकर उसने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. 

 

डीएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंचे

इधर, इस घटना की सूचना के बाद कोतवाली डीएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी महिला से मिलने अस्पताल पहुंचे. पीड़ित महिला ने एसएसपी सहित कई अधिकारियों से सुखदेव नगर थाना प्रभारी रमाकांत ओझा पर उसे परेशान करने की शिकायत की. 

 


 

महिला ने क्या लिखा सुसाइड नोट, देखे

महिला ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि किशोरगंज क्षेत्र में मेरे मित्र को 11 फ़रवरी को गोली लगी थी. जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना से मेरा कोई लेना देना नहीं है इसकी जानकारी रविशंकर ने पुलिस को दे दी थी. लेकिन इसके बाद भी सुखदेव नगर थाना प्रभारी 14 फ़रवरी को मेरे घर पूछताछ के लिए पहुंचे. पूछताछ के दौरान मेरा मोबाइल, पासपोर्ट और शादी का एल्बम छीन लिया गया और मुझे जबरन सुखदेव नगर थाना ले जाया गया. महिला से अपने नोट में अपनी आप बीती सुनाई है. 

 


 

अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए