Tuesday, Apr 29 2025 | Time 06:10 Hrs(IST)
देश-विदेश


Festive Train: दिवाली और छठ पूजा के लिए चलेगी 96 स्पेशल ट्रेनें, जल्द ही शुरू होगी बुकिंग

Festive Train: दिवाली और छठ पूजा के लिए चलेगी 96 स्पेशल ट्रेनें, जल्द ही शुरू होगी बुकिंग

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: अक्सर दिवाली और छठ के दौरान ट्रेनों में बहुत भीड़ होती हैं. कई बार ऐसा होता है कि इन त्योहारों पर लोग अपने घर भी नहीं जा पाते हैं. 

 

इस बार मध्य रेलवे ने ट्रेन में होने वाली भीड़ को कम करने के लिए 96 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया हैं. इन 96 स्पेशल ट्रेनों में से 42 ट्रेनें का संचालन LTT-Danapur (21 ट्रेनें LTT से Danapur और 21 ट्रेनें Danapur से LTT) के बीच चलेगी. त्योहारों में इन स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग 6 सितंबर, शुक्रवार से शुरू हो जाएगी.

 

मध्य रेलवे के मुताबिक, (Train no. 01143) 22 अक्टूबर से 11 नवंबर तक रोजाना 10.30 बजे LTT से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन 6.45 बजे Danapur पहुंचेगी. (Train no. 01144) 23 अक्टूबर से 12 नवंबर तक रोज़ाना 9.30 बजे Danapur से प्रस्थान करेगी और उसके अगले दिन 4.50 बजे LTT पहुंचेगी.

 

Asansol के लिए 8 Services 

CSMT - Asansol के बीच 8 सेवाएं चलाई जाएंगी. (Train no. 01145) 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को 11.05 बजे CSMT से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02.30 बजे Asansol पहुंचेगी. (Train no. 01146) 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को 21.00 बजे Asansol से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 08.15 बजे CSMT पहुंचेगी.

 

CSMT - Gorakhpur

CSMT से Gorakhpur के बीच 42 ट्रेनों का संचालन होगा, जिनमें (Train no. 01079) 22 अक्टूबर से 11 नवंबर तक रोज़ाना 22.30 बजे CSMT मुंबई से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 08.20 बजे Gorakhpur पहुंचेगी. (Train no. 01080) 24 अक्टूबर से 13 नवंबर तक रोजाना 02.30 बजे Gorakhpur से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00.40 बजे CSMT पहुंचेगी.

 

LTT - Santragachi

LTT - Santragachi के बीच 4 ट्रेनें चलेंगी. (Train no. 01107) 29 अक्टूबर और 5 नवंबर को 20.15 बजे LTT मुंबई से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 05.00 बजे Santragachi पहुंचेगी. (Train no. 01108) 31 अक्टूबर और 7 नवंबर को 15.50 बजे Santragachi से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.45 बजे LTT पहुंचेगी.

 

 

अधिक खबरें
आपको भी है हर समय सिगरेट पीने की लत औऱ चाहते हैं इससे दूरी बनाना? अपनाएं ये तरीका मिलेगा लाभ
अप्रैल 28, 2025 | 28 Apr 2025 | 7:34 PM

सिगरेट एक ऐसा नशा है जिसका तलब लोगों को बार बार बेचैन करते रहती है. स्मोकिंग छोड़ना एक बहुत बड़ा फैसला होता है शुरु के दिनों में इसको लेकर काफी दिक्कतें भी आती है. कई बार छोड़ने के बाद भी मन करता है कि एक कश ले ले.

अगर आप भी हैं भांग के शौकिन तो जान ले इसके नुकसान व फायदे के बारे में, ऐसे लोगों को मिलता है लाभ
अप्रैल 28, 2025 | 28 Apr 2025 | 6:10 PM

भांग एक ऐसा पदार्थ है जिसका भारत में होली के दिनों में ज्यादा प्रयोग होता है. लोग इसे ठंडई में मिला कर पीते हैं तो कहीं लड्डू बना कर खाते हैं. भारत में भांग का सेवन कई हजार सालों से होता आ रहा है. कई लोग भांग को दवाई के रुप में इस्तेमाल करते हैं तो वहीं कई लोग इसका प्रयोग मजा लेने के लिए करते हैं. आईए जानते हैं भांग खाना कहां तक सही है..

सुप्रीम कोर्ट से समय रैना को झटका, रणवीर इलाहाबादिया को मिली राहत पासपोर्ट मिलेगा वापस
अप्रैल 28, 2025 | 28 Apr 2025 | 4:59 PM

विवादित कॉमेडियन रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, एससी ने रणवीर को पासपोर्ट वापस करने का आदेश दे दिया है.

भारतीय जनता पार्टी का सांगठिक चुनाव फिलहाल टला, जेपी नड्डा बने रहेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
अप्रैल 28, 2025 | 28 Apr 2025 | 4:17 PM

पहलगाम आतंकी हमले के आलोक में अगले महीने होने वाले भारतीय जनता पार्टी का सांगठिक चुनाव को फिलहाल टालने का फैसला किया गया है. सूत्रों के मुताबिक भाजपा का सांगठिक चुनाव फिलहाल नहीं होगा. बीजेपी सांगठिक चुनाव में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन होना था. अब वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ही बीजेपी के अध्यक्ष बने रहेंगे.

आपको भी होती है गाय व भैंस के दूध में कंफ्युजन? दोनों के हैं अपने-अपने फायदे, आईए जानते हैं..
अप्रैल 28, 2025 | 28 Apr 2025 | 4:10 PM

दूध एक ऐसा पदार्थ है जिसमें हर तरह के विटामिन पाए जाते हैं. इसलिए बचपन से एक गिलास सभी को दूध पीने की सलाह दी जाती है. ये हर तरह से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती है