Monday, Mar 24 2025 | Time 00:51 Hrs(IST)
झारखंड


राज्यपाल संतोष गंगवार ने भारत में तसर रेशम उद्योग के समावेशी विकास’ संगोष्ठी को संबोधित किया

राज्यपाल संतोष गंगवार ने भारत में तसर रेशम उद्योग के समावेशी विकास’ संगोष्ठी को संबोधित किया

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार), राँची एवं जैव-विविधता बोर्ड एवं वन विभाग, झारखण्ड द्वारा आज केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, राँची में ‘भारत में तसर रेशम उद्योग के समावेशी विकास’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि तसर रेशम उद्योग न केवल एक कृषि आधारित उद्योग है, बल्कि यह जनजातीय समुदाय की परंपरा और संस्कृति का भी अभिन्न हिस्सा है. झारखंड इस उद्योग में देश का अग्रणी राज्य है और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की आजीविका इससे जुड़ी हुई है. उन्होंने तसर रेशम उद्योग को पर्यावरण-संवेदनशील एवं सतत विकास का उदाहरण बताते हुए कहा कि इससे न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलता है, बल्कि वन संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है.

 

राज्यपाल ने कहा कि तसर रेशम उत्पादन से लगभग 10 मिलियन लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं और भारत सरकार द्वारा केंद्रीय रेशम बोर्ड एवं कपड़ा मंत्रालय के माध्यम से विभिन्न योजनाओं को लागू किया जा रहा है, जिससे इस क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है. राज्यपाल ने अपने पूर्व के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार में मई 2014 में केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य करने का अवसर मिला. इस दौरान, उन्होंने रेशम कृषकों और बुनकरों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को निकटता से देखा और उनकी आय बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए. उन्होंने कहा कि झारखंड के तसर उत्पादकों को आगे बढ़ाने और उनकी आजीविका को स्थायी बनाने के लिए नीति-निर्माण में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.

 

राज्यपाल  ने कहा कि वैश्विक बाजार में तसर रेशम की मांग लगातार बढ़ रही है और हमें इस अवसर का लाभ उठाते हुए भारतीय तसर रेशम को एक विशेष पहचान दिलानी होगी. इसके लिए ब्रांडिंग, गुणवत्ता नियंत्रण, निर्यात संवर्धन एवं तकनीकी उन्नति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. उन्होंने इस क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार को और अधिक बढ़ावा देने का आह्वान किया. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि झारखंड के सारंडा जंगल को अक्सर ‘भारत की तसर राजधानी’ कहा जाता है और यह माना जाता है कि तसर की उत्पत्ति यहीं हुई थी. इस क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अनुसंधान एवं विकास (R&D) को प्राथमिकता देनी होगी.

 

राज्यपाल ने वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं से आह्वान किया कि वे तसर रेशम के उप-उत्पादों एवं उत्पाद विविधीकरण पर विशेष ध्यान दें, जिससे स्थानीय कारीगरों एवं बुनकरों की आय में वृद्धि हो सके. इस अवसर पर उन्होंने तसर उत्पादों एवं उनके प्रसंस्करण प्रक्रियाओं का अवलोकन किया. राज्यपाल महोदय द्वारा एक पुस्तक/शोध पत्र का विमोचन भी किया गया. साथ ही, इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया.

 


 


 


 

 
अधिक खबरें
अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन मौन, उपमुखिया ने की शिकायत दर्ज कराने की बात
मार्च 23, 2025 | 23 Mar 2025 | 10:57 PM

पलामू जिला के मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ के पास भोला मोड़ के नजदीक सिंचाई विभाग की जमीन पर पिछले कई दिनों से जेसीबी मशीनों से ट्रैक्टर पर

लोकहित अधिकार पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश
मार्च 23, 2025 | 23 Mar 2025 | 10:53 PM

लोकहित अधिकार पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बोकारो थर्मल मार्केट मैदान में संपन्न हुआ. सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू का स्वागत गुलदस्ता देकर किया. श्री साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी को संगठन को और मज़बूत करने का निर्देश दिया .साथ ही लोगों को संगठन के विचारों से अवगत कराने को कहा. सम्मेलन में पाटी के झारखण्ड प्रदेश उपाध्यक्ष सह श्री शिव स्वास्थ एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी बोकारो थर्मल निवासी जोधन नायक ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीड होते है.

तमाड़ में पर्यटन विकास की नई उड़ान: दिऊड़ी मंदिर से अड़की तक बनेगा टूरिज्म सर्किट, रोजगार और संस्कृति को मिलेगी नई पहचान
मार्च 23, 2025 | 23 Mar 2025 | 10:52 PM

झारखंड का तमाड़ क्षेत्र अब पर्यटन के नक्शे पर एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है. झारखंड सरकार ने प्राचीनकालीन सोलहभुजी मां दिऊड़ी मंदिर से अड़की तक एक महत्वाकांक्षी टूरिज्म सर्किट बनाने की पहल की है, जो न सिर्फ ऐतिहासिक स्थलों को संजोएगा बल्कि स्थानीय विकास और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा.

बाइक लूटकांड का आरोपी रांची से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मार्च 23, 2025 | 23 Mar 2025 | 10:47 PM

बरवाडीह थाना क्षेत्र में 29 सितंबर 2024 को हुई बाइक लूट की घटना में शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. धडधड़ी नदी के पास जयनाथ सिंह के पुत्र रंजीत कुमार सिंह से हुई बाइक लूटकांड में फरार चल रहे अभियुक्त रवि किशन सिंह को पुलिस ने रविवार को रांची से गिरफ्तार किया.

नीति आयोग की टीम ने किया गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों मे संचालित योजनाओं का स्थल निरिक्षण
मार्च 23, 2025 | 23 Mar 2025 | 10:41 PM

नीति आयोग, नई दिल्ली की टीम का आगामी दिनांक 25 एवं 26 मार्च 2025 को सरायकेला-खरसावां भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है. जिला भ्रमण के क्रम मे नीति आयोग की टीम द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत चयनित गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों मे संचालित योजनाओं का स्थल निरिक्षण किया जायेगा. जिसके तैयारी के निमित्त आज समाहरणालय सभागार मे उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के द्वारा उप विकास आयुक्त समेत विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर भ्रमण कार्यक्रम सम्बन्धित की गई तैयारियो का बिंदुवार समीक्षा किया गया.