Tuesday, Sep 17 2024 | Time 01:32 Hrs(IST)
 logo img
देश-विदेश


BJP के महाराष्ट्र सम्मेलन में बोले गृह मंत्री अमित शाह, शरद पवार भ्रष्टाचार के सबसे बड़े मास्टरमाइंड

BJP के महाराष्ट्र सम्मेलन में बोले गृह मंत्री अमित शाह, शरद पवार भ्रष्टाचार के सबसे बड़े मास्टरमाइंड

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के पुणे में भाजपा सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के सुप्रीमो शरद पवार पर तीखे हमले किए और उन पर भ्रष्टाचार को "संस्थागत" बनाने का आरोप लगाया. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष भ्रष्टाचार के बारे में बोल रहे हैं. भारतीय राजनीति में भ्रष्टाचार के सबसे बड़े मास्टरमाइंड शरद पवार हैं और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है. अब वे हम पर क्या आरोप लगाएंगे? अगर भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाने का काम किसी ने किया है, तो वह शरद पवार हैं. 


गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में कथित दूध पाउडर आयात परिपत्र को लेकर विपक्षी गठबंधन, महा विकास अघाड़ी (MVA) और शरद पवार पर निशाना साधा. उन्होंने MVA पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और घोषणा की कि अगले पांच वर्षों में 1 ग्राम भी दूध पाउडर का आयात नहीं किया जाएगा. बता दें कि महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने की संभावना है क्योंकि मौजूदा सरकार का कार्यकाल 2024 में समाप्त हो रहा है. हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तारीखों की घोषणा नहीं की है. 

 


 

 
अधिक खबरें
तिरंगे झंडे से छेड़छाड़, अशोक चक्र की जगह चांद-तारे वाला झंडा फहराया, 2 गिरफ्तार
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 6:23 PM

मोहम्मद साहब के जन्मदिन के जुलूस के दौरान बिहार के छपरा में तिरंगे झंडे में अशोक चक्र की जगह चांद और तारा लगा दिया गया. सारण जिले के कोपा की इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो हंगामा मच गया

तीन दोस्तों ने नदी पार करने को लेकर लगाई थी शर्त, एक की सांस फूलने से हुई मौत
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 5:55 PM

गांव के तीन दोस्तों ने मिलकर नदी तैर कर पार करने की शर्त लगाई थी. तीनों 10-10 रुपए की शर्त लगाई थी कि कौन सबसे तेज नदी पार कर सकता है.

कल सुबह 11:30 बजे होगी आप विधायक दल की बैठक, नए सीएम के नाम पर होगा फैसला
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 5:50 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है.उन्होंने रविवार (15 मार्च) को 48 घंटे बाद सीएम की कुर्सी छोड़ने का ऐलान किया है.इसके बाद दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है

अरविंद केजरीवाल के बाद कौन होगा दिल्ली का नया CM, नामों पर हो रही चर्चा
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 3:01 AM

दिल्ली सरकार में कार्यरत अधिकारी आम आदमी पार्टी (आप) में नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रही गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। अधिकारी आप में चल रहे घटनाक्रमों की जानकारी जुटा रहे हैं।

दिल्ली का CM चुनने के लिए कुछ देर में होगी PAC की बैठक, कई नेता करेंगे मंथन
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 4:54 PM

अरविंद केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की अप्रत्याशित घोषणा के एक दिन बाद, नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की सोमवार शाम यानी कुछ ही देर में कई बैठकें होने की संभावना है.