Wednesday, Mar 19 2025 | Time 05:52 Hrs(IST)
झारखंड


बबलू सागर मुंडा के नेतृत्व में चतरा के सैकड़ों लोग हुए JMM में शामिल, केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने दिलाई सदस्यता

बबलू सागर मुंडा के नेतृत्व में चतरा के सैकड़ों लोग हुए JMM में शामिल, केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने दिलाई सदस्यता

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: आज (18 मार्च 2025) को रांची के हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (कैंप) मे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव  विनोद कुमार पांडेय के समक्ष चतरा जिला अंतर्गत बचरा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता  बबलू सागर मुंडा के नेतृत्व मे सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी के केंद्रीय महासचिव  विनोद कुमार पांडेय  के द्वारा सभी लोगों को अंगवस्त्र देकर पार्टी में शामिल किया गया.
 
सदस्यता लेने वालों मे मुख्य रूप से  बबलू सागर मुंडा, सुनील मुंडा, अनिल उरांव, अनीश, रतन महतो, रविन्द्र साव, दिनेश महतो, निखिल, राजा सिंह, उपेंद्र कुमार, बादल, सूरज, मुंशी महतो, संजय डे, मुरारी सिंह, अश्विनी सागर, विकास, मुकेश साहू, मनीष, अभय, सोनू, रोबिन मिंज, संतोष सिंह मुकेश झा, दीपक महतो,दिनेश महतो, शशिकांत सिंह, प्रशांत राम, बिट्टू, राजेश सिंह, दिनेश महतो, पप्पू लाल चंद्रवंशी, छोटे लाल, सतीश पांडेय, गुरजीत सिंह, धीरज सिंह, विकास पांडेय, चुन्नूलाल यादव, विक्रांत मुंडा सहित सैकड़ों लोग रहे. इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव  फागू बेसरा, रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य  अश्विनी शर्मा, डॉ हेमलाल मेहता एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे. इस दौरान पार्टी के केंद्रीय महासचिव  विनोद कुमार पांडेय जी ने कहा झामुमो परिवार लगातार मजबूत हो रहा है. राज्य के लोगों के जनाकांक्षाओं को पूरा करने हेतु पार्टी और राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व मे झारखण्ड सरकार संकल्पित है.
 
 
 
 
 
अधिक खबरें
सीआरपीएफ के मंडल कैंप में सिविक एक्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन
मार्च 18, 2025 | 18 Mar 2025 | 9:27 PM

बरवाडीह प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मंडल में सीआरपीएफ 172 बटालियन की ए कंपनी द्वारा मंगलवार को सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व कमांडेंट नृपेन्द्र कुमार सिंह ने किया. इस दौरान ग्रामीणों को कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया.

रंगदारी मांगने तथा जाति सूचक गाली गलौज करने के संबंध में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति थाना में 4 लोग पर शिकायत दर्ज
मार्च 18, 2025 | 18 Mar 2025 | 9:22 PM

ईचागढ़ थाना क्षेत्र में बालू लौड में रंगदारी नहीं देने पर जाति सूचक गाली गलौज करने वाले पर सरायकेला अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति थाना में विवेक झां उर्फ छोटू झां ,आकाश अंसारी, नौशाद आलम, एवं मो0जासिम अंसारी के उपर नामजद शिकायत घासीराम मांझी गांव दयापूर थाना नीमडीह , सरायकेला, झारखंड ने दर्ज किया.

बरवाडीह प्रखंड में मंईयां सम्मान योजना को लेकर बैठक आयोजित
मार्च 18, 2025 | 18 Mar 2025 | 9:13 PM

बरवाडीह प्रखंड में मंईयां सम्मान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) रेशमा रेखा मिंज ने की, जिसमें योजना की प्रगति और इससे संबंधित प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

प्रथम मंगलवारी के अवसर पर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में ध्वज पूजन, एसएसपी हुए शामिल
मार्च 18, 2025 | 18 Mar 2025 | 9:07 PM

श्री महावीर मंडल रांची महानगर के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्मोत्सव समारोह हेतु प्रथम मंगलवारी के अवसर पर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर मेंन रोड में ध्वज पूजन कर ध्वज लगाया गया, जिसमें श्री महावीर मंडल रांची महानगर के पदाधिकारी सम्मिलित हुए. बलियो के बली महाबली हनुमान जी की जय जयकार लगाते हुए सभी ने ध्वज लगाने में अपना योगदान दिया.

बरवाडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
मार्च 18, 2025 | 18 Mar 2025 | 8:58 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को बरवाडीह के पुराने ब्लॉक परिसर में किया गया. इस सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए. बैठक में संगठन के विस्तार और प्रखंड अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों पर चर्चा की गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए दो नाम केंद्रीय कमिटी को भेजे जाएंगे. इन नामों में अफजल अंसारी और शशि भूषण तिवारी शामिल हैं.