Wednesday, Feb 12 2025 | Time 01:42 Hrs(IST)
देश-विदेश


ऊर्जा संरक्षण मामले में भारत का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ: केंद्रीय मंत्री

सांसद दीपक प्रकाश ने ऊर्जा मंत्रालय से ऊर्जा संरक्षण सम्बंधित सवाल पूछे
ऊर्जा संरक्षण मामले में भारत का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ: केंद्रीय मंत्री

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड़ भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में विद्युत मंत्रालय से ऊर्जा संरक्षण से संबंधित जानकारी मांगी. दीपक प्रकाश के सवालों का जबाब देते हुए केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण के मामले में भारत का प्रदर्शन दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सर्वश्रेष्ठ है. वर्ष 2010-19 के दौरान अंतर्राष्ट्रीय  वैश्विक ऊर्जा सघनता में सुधार 2% था, जबकि भारत के लिए यह 2.5% था. वर्ष 2021-2024 की अवधि के दौरान वैश्विक ऊर्जा सघनता में 1.3% का सुधार हुआ, जबकि भारत की ऊर्जा सघनता में 1.6% का सुधार हुआ.
 
 केंद्रीय मंत्री नाइक ने बताया कि यह अनुमान है कि वर्ष 2024 में ही वैश्विक ऊर्जा सघनता में 1% का सुधार होने की उम्मीद है जबकि भारत की ऊर्जा सघनता में 2.5% का सुधार होने की उम्मीद है. ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रमों में उ‌द्योगों के लिए निष्पादन, उपलब्धि और व्यापार, उपकरणों के लिए मानक और लेबलिंग स्कीम, उन्नत ज्योति बाय अफोर्डेबल एलईडीज़ फॉर ऑल (उजाला) स्कीम, ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी  भारत सरकार द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे प्रमुख ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रमों में शामिल है. 
 
 
अधिक खबरें
जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में IED ब्लास्ट, सेना के दो जवान शहीद
फरवरी 11, 2025 | 11 Feb 2025 | 8:19 PM

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के फॉरवर्ड पोस्ट के पास आईईडी विस्फोट हुआ. इस धमाके में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं. फिलहाल पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है. मिली जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर 3:50 बजे के आस-पास की है. सेना का एक गश्ती दल रूटीन पेट्रोलिंग कर रहा था. इस दौरान सीमा के पास एक आईईडी विस्फोट हुआ. इसमें एक अधिकारी समेत तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ऊर्जा संरक्षण मामले में भारत का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ: केंद्रीय मंत्री
फरवरी 11, 2025 | 11 Feb 2025 | 6:54 PM

झारखंड़ भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में विद्युत मंत्रालय से ऊर्जा संरक्षण से संबंधित जानकारी मांगी. दीपक प्रकाश के सवालों का जबाब देते हुए केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण के मामले में भारत का प्रदर्शन दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सर्वश्रेष्ठ है.

बेंगलुरु में एशिया के सबसे बड़े एयरो इंडिया शो का शुभारंभ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन
फरवरी 10, 2025 | 10 Feb 2025 | 5:14 PM

आज बेंगलुरु में एरो इंडिया शो का भव्य उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया. एशिया के सबसे बड़े इस एयर शो में दुनिया भर के 90 देश शामिल हो रहे हैं. इसके साथ ही रक्षा क्षेत्र से जुड़े दुनिया के 900 से ज्यादा प्रदर्शक इसमें अपनी भागीदारी निभाएंगे. इस शो में भारतीय सेना के द्वारा भी कई प्रदर्शनी की जाएगी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सीडीएस अनिल चौहान, वायु सेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह, नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी, सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी सहित कई देशों के प्रतिनिधि, रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और सैन्य क्षेत्र से जुड़ी गणमान्य हस्तियां मौजूद रही.

पीरियड्स के दौरान पेट दर्द करता है परेशान, बस पी ले ये हर्बल चाय, दर्द होगा झट से गायब
फरवरी 10, 2025 | 10 Feb 2025 | 12:23 PM

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या का सामना करना पड़ता हैं. महिलाओं को हड्डियों में भी दर्द का सामना करना पड़ता हैं. पीरियड्स के दर्द को सिंपल डाइट से भी कम किया जा सकता हैं. इस दर्द को कम करने के लिए कई महिलाएं अपनी मर्जी से दवा ले लेती हैं. इसके कारण कई बार साइड इफेक्ट्स का भी सामना करना पड़ सकता हैं. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे चाय के बारे में बता रहे है जो पीरियड्स के दर्द को कम करने का काम करेगा. साथ ही आपके सेहत को भी काफी फायदा होगा.

क्या आप Polyethylene में लपेटकर फ्रिज में फल-सब्जियां रखते है? तो हो जाए सावधान, नुकसान जानकर हो जाएंगे हैरान
फरवरी 10, 2025 | 10 Feb 2025 | 11:56 AM

फल-सब्जियों को पॉलीथीन में लपेटकर रखना एक आम बात हैं. लोग फ्रिज में कई हफ्तों तक पॉलीथीन में फल-सब्जियां रखते है लेकिन ये आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता हैं. जानें-अनजाने आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहें हैं. आपको पॉलीथीन में लपेटकर फल-सब्जियां रखने के नुकसान पता चल जाए फिर शायद ही आप कभी ऐसा करेंगे. तो चलिए आपको बताते है पॉलीथीन में लपेटकर फल- सब्जियां रखने के नुकसान.