Friday, Sep 20 2024 | Time 07:10 Hrs(IST)
 logo img
  • फिल्मी स्टाइल में पकड़ाए आरोपी, पुलिस के पीछा करने से बदमाशों ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग
  • Jharkhand Monsoon Update: झारखंड में हलकी से मध्यम बारिश की संभावना, मानसून की गतिविधियां रहेंगी जारी
देश-विदेश


ऑस्ट्रेलिया में आयोजित लैंड फोर्सेज एक्सपो 2024 में पहली बार शामिल हुआ भारत, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने भारतीय पवेलियन का किया उद्घाटन

ऑस्ट्रेलिया में आयोजित लैंड फोर्सेज एक्सपो 2024 में पहली बार शामिल हुआ भारत, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने भारतीय पवेलियन का किया उद्घाटन

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया में लैंड फोर्सेज एक्सपो 2024 में इंडियन डिफेंस इंडस्ट्री के पवेलियन का उद्घाटन किया. यह पहला अवसर है जब लैंड फोर्सज एक्सपो में भारत भी शामिल हुआ है. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय पवेलियन के उद्घाटन के बाद भारतीय रक्षा उद्योग से जुड़े विभिन्न संस्थाओं के स्टॉल का अवलोकन किया. इस एक्सपो में डीआरडीओ, बीईएमएल, यंत्र इंडिया लिमिटेड सहित कई कम्पनी शामिल हुई. संजय सेठ ने डीआरडीओ के वैज्ञानिकों के साथ बातचीत की. एक्सपो में प्रदर्शित प्रणालियों और प्रौद्योगिकियों के बारे में उन्होंने जानकारियां ली. इस अवसर पर सेठ ने कहा कि भारतीय रक्षा उद्योग को इससे नई गति और शक्ति प्रदान करने में यह एक्सपो सकारात्मक भूमिका निभायेगी. उत्पादन, रोजगार सहित कई क्षेत्रों में नए अवसर सृजित होंगे.

 


 

संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय रक्षा उद्योग को नई ऊंचाई प्राप्त हुई है. आत्मनिर्भर भारत , मेक इन इंडिया, जैसे मुहिम के माध्यम से दुनिया का आकर्षण बढ़ा है. हम एक दूसरे के साथ बेहतर समन्वय बनाकर हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहे हैं. भारत अब रक्षा उत्पादों में अपनी आत्मनिर्भरता तो बढ़ा ही रहा है, साथ में उत्पादों का निर्यात भी कर रहा है. आज हम दुनिया के प्रमुख रक्षा उत्पादकों में शामिल हो रहे हैं. आने वाले दिनों में भारत रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाला है. इस अवसर पर काउंसलेट जनरल डॉ सुशील कुमार, लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह, बीईएलएम के सीएमडी शांतनु राय मौजूद रहे.

 


 

 
अधिक खबरें
कस्टमर के डांट से आहत डीलिवरी ब्वाय ने लगा ली फांसी, सुसाईड नोट में लिखा- जबतक..
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 7:50 PM

तमिलनाड्डू के राजधानी में एक डिलीवरी ब्वाय ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. एक महिला ग्राहक के डांट से आहत होकर उसने ये कदम उठाने को मजबुर हुआ. फिलहाल पुलिस इसकी छानबीन में जुटी हुई है.

रांची एयरपोर्ट पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 7:11 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय झारखंड दौरा. रांची एयरपोर्ट में स्पेशल विमान से पहुंची द्रोपदी मूर्मू. रांची एयरपोर्ट में स्वागत के लिए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन,

मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का हुआ निधन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 6:43 PM

संगीतकार व पार्श्व गायक हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का निधन हो गया है. बता दें कि संगीत निर्देशक व निर्माता विपिन रेशमिया 18 सितंबर को रात साढ़े आठ बजे अंतिम सांस ली. हिमेश रेशमिया के 87 वर्षीय पिता मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे. सांस लेने की तकलीफ से जूझ रहे थे. साथ ही उम्र संबंधित समस्याओं से भी जूझ रहे थे.

Rape Case में बुरा फंसे तेलुगु फिल्म कोरियोग्राफर, लगा POSCO एक्ट
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 4:57 PM

तेलुगु कोरियोग्राफर जानी मास्टर मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. दरअसल, उन पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा है. जानी मास्टर साउथ और बॉलीवुड के पॉपुलर डांसर और कोरियोग्राफर हैं.

ठेके में शराब की कीमत को लेकर अनियमितता, ठगे गए डीएम साहब
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 4:39 PM

शहरों में शराब के ठेकों पर ओवररेटिंग और अनियमितता की लगातार सूचनाएं मिलती है, देहरादून के एक शराब के ठेके से इस तरह की खबर आई जिसमें जिलाधिकारी ने खुद संज्ञान लेते हुए छानबीन शुरु कर दिया है