आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 10 श्रद्धालुओं की मौत

By : Shreya Suman
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 10 श्रद्धालुओं की मौत

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम ज़िले में काशी बुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को हुई भगदड़ में कम से कम 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं. अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.

यह हादसा कार्तिक मास की एकादशी के पावन अवसर पर हुआ, जिस कारण मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार के पास अचानक भीड़ का दबाव बढ़ने से अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ शुरू हो गई. भगदड़ के दौरान कई श्रद्धालु गिर पड़े, और उन पर भीड़ चढ़ती चली गई.

प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य
हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. जिला प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर रखते हुए हालात पर काबू पाने के लिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है. चश्मदीदों के अनुसार, सुबह से ही मंदिर में अत्यधिक भीड़ थी और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण हालात बेकाबू हो गए. स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि भीड़ नियंत्रण में हुई चूक का पता लगाया जा सके.

यह भी पढ़े: ₹730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में झारखंड हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा आदेश; मुख्य आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.