तकनीकी खराबी के कारण ओडिशा के राउरकेला में 9 सीटर प्लेन हुआ क्रैश, 6 लोग सवार थे

By : News11 Bharat
तकनीकी खराबी के कारण ओडिशा के राउरकेला में 9 सीटर प्लेन हुआ क्रैश, 6 लोग सवार थे

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  ओडिशा के राउरकेला में एक 9 सीटर विमान क्रैश हो गया है.  इस विमान में कुल छह लोग सवार थे. गनीमत यह रही कि सभी सवार सुरक्षित हैं और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शनिवार को हुआ यह हादसा राउरकेला के रघुनाथपाली इलाके के जलदा ए ब्लॉक के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि विमान में चार यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे. हादसे में विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

हादसे की सूचना मिलने के बाद दुर्घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि तकनीकी खराबी की के कारण यह विमान हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि जब पायलट को प्लेन में गड़बड़ी का अहसास हुआ तब उसने प्लेन को एक खेत में क्रैश लैंडिंग का फैसला किया. यानी पायलट की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया.

यह भी पढ़ें: रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस परेड को लेकर जिला प्रशासन की हाई लेवल मीटिंग

संबंधित सामग्री

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था