बैंक की कर्मचारी ने फोन पर फौजी को किया अपमान, कहा- पढ़ें लिखे रहते तो कहीं कंपनी में जॉब कर रहे होते..

By : Jeevan Verma
बैंक की कर्मचारी ने फोन पर फौजी को किया अपमान, कहा- पढ़ें लिखे रहते तो कहीं कंपनी में जॉब कर रहे होते..

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
सोशल मीडिया में इन दिनों एक ऑडियो काफी वायरल हो रही है, एक महिला जो कि बैंकर हैं एक आर्मी के जवान से इस तरह बात करते हुए नजर आ रही है, जिसे सुनकर लोग भड़कते नजर आ रहे हैं. सेना के जवानों के लिए इस तरह के भाषा कै प्रयोग अपमानजनक बता रहे हैं. हालांकि बैंक ने चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि ऑडियो क्लिप में जो महिला है उसे मुंबई के HDFC बैंक की लोन रिकवरी एजेंट बताया जा रहा है. सोशल मीडिया में वायरल हुए पेज पर इनका नाम अनुराधा वर्मा बताया जा रहा है. जैसे ही संवाद शुरु होता है महिला सामने वाले शख्स से झगड़ती नजर आती है. महिला इधर से कहती है कि , “तुम्हें मैसेज का जवाब तो देना चाहिए कि कोई दिक्कत है, इसर आगे से जवाब आते है कि पैसे से संबंधित उसे कोई बात समझ नहीं आया. ये सुनकर महिला कहती है कि अरे बताया तो 75 बार अब तुम गवार हो तो हम क्या कर सकते हैं. पढ़े लिखे रहते तो किसी अच्छे कंपनी में जॉब कर रहे होते. ग्वार हो इसलिए बॉर्डर पर हो. किसी के हक का खाना नहीं खाना चाहिए इसी से बच्चे विकलांग पैदा होते हैं और ऐसे ही लोग शहीद हो जाते हैं. महिला आगे पोन पर और भी बदतमीजी करती नजर आती है. 


लोगों का फूटा गुस्सा
वायरल वीडियो के बाद लोग महिला पर कड़ी नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं. महिला के उपर जल्द से जल्द एक्शन लेने की मांग की जा रही है. कई यूजर्स तो HDFC बैंक टैग बी किया है और जवाब भी मांगा है. लोगों का कहना है कि एक सैनिक के लिए इस तरह का भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है. एक यूजर ने लिखा “अरे वह बॉर्डर में है तभी तू आज चपड़-चपड़ कर रही है.” मामला आगे बढ़ने से HDFC बैंक ने विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए बयान जारी कर अनुराधा वर्मा के बैंक कर्मचारी होने से इनकार किया है. 
बैंक ने अपने एक आधिकारिक बयान में कहा कि हमारे बैंक में अनुराधा वर्मा नाम का कोई कर्मचारी काम नहीं करती. उन्होने ये भी कहा कि ऑडियो में सुनाई देने वाला व्यव्हार अस्वीकार्य है और HDFC बैंक इन मुल्यों को नहीं दर्शाता है. फिलहाल महिला के ऑडियो की प्रमाणिकता या इसमें शामिल महिला की पहचान के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुआ है. न्यूज11 ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. 


ये भी पढ़ेंः- कौन हैं DU के नए प्रेसिडेंट जिनके लिए संजय दत्त व सोनू सूद ने मांगा था वोट, पिता हैं शराब कारोबारी..


 

संबंधित सामग्री

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

64.74 अंक के साथ डिजिटल पुलिसिंग में जिले ने बनाई अलग पहचान, सूचना एवं संचार तकनीक में मिले पूरे अंक

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.