महाराष्ट्र के सांगली में दर्दनाक हादसा, मंदिर परिसर में दीवार गिरने से 6 श्रद्धालुओं की मौत

By : Mansi Kumari
महाराष्ट्र के सांगली में दर्दनाक हादसा, मंदिर परिसर में दीवार गिरने से 6 श्रद्धालुओं की मौत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई हैं. जिले के मोटेवाड़ी गांव में स्थित देवी मूर्गबाई मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया. तेज आंधी और तूफानी हवाओं के बीच निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 20 से 25 गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हैं.

धार्मिक कार्यक्रम में जुटी थी भारी भीड़
जानकारी का अनुसार, देवी मूर्गबाई मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान और आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और इलाके में तेज हवाएं चलने लगी. आंधी और बारिश से बचने के लिए कई श्रद्धालु मंदिर परिसर के पास बनी रही एक निर्माणाधीन दीवार के सहारे खड़े हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज तूफान के कारण पास में लगी लोहे की चादरों वाला अस्थायी शेड अपनी जगह से उखड़ गया और तेज रफ्तार से निर्माणाधीन दीवार से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार अचानक गिर गई और उसके नीचे कई लोग दब गए. हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय ग्रामीणों और मौजूद लोगों ने बिना समय गवाएं राहत और बचाव कार्य शुरू किया. मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. 

6 लोगों की मौत, कई घायलों की हालत गंभीर
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 20 से 25 लोग घायल हुए है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही हैं. सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी हैं. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई. अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी हैं. प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही हैं.

पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया हैं. 

यह भी पढ़े: Breaking News: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस
 

संबंधित सामग्री

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

जांच में गांजा की पुष्टि होने के बाद कुल 12.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.35 लाख रुपये बताई गई है.

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

यह अस्पताल 750 बेड के साथ शुरू हुआ है. धीरे-धीरे यहां और भी अधिक सुविधाएँ बढ़ाई जाएगी.

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

हमले में हरिहर के कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं.

B.Pharma और नर्सिंग छात्रों का JDU कार्यालय के बाहर हंगामा, जानिए नाराजगी की वजह

B.Pharma और नर्सिंग छात्रों का JDU कार्यालय के बाहर हंगामा, जानिए नाराजगी की वजह

बी.फार्मा और नर्सिंग छात्रों ने बुधवार को JDU प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। 

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) जयनगर की एफ समवाय कमला की टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।