न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर ऱखी वस्तुओं का एक गहरा प्रभाव रहता है. घर पर रहने वाली कुछ चीजों से साकारात्मक उर्जा बढ़ती है तो कुछ से नाकारात्मकता के तरफ भी आकर्षित होती है. घर पर जब नाकारात्मक उर्जा बढ़ने लगता है तो इसका सीधा असर परिवार के सदस्य की सेहत पर पड़ता नजर आता है. कहा जाता है कि मां उस घर पर निवास करना पसंद करती है, ऐसे में स्वच्छ व सकारात्मक उर्जा से भरे होते हैं. परंतु घर पर ऐसी वस्तु पड़ी हो जो नाकारात्मक दोष पैदा करती है तो ऐसे घरों में मां लक्ष्मी की कृपा धीरे धीरे कम होने लग जाती है. आपसी तनाव व तरक्की में कमी जैसी परेशानियां भी उत्पन्न होने लग जाती है.
आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में..
बंद घड़ी- घर में खराब व बंद पड़ी घड़ी को रखना अशुभ माना गया है, वास्तु के अनुसार रुकी हुई घड़ी जीवन में रुकावट पैदा करती है. इससे घर के सदस्यों की तरक्की घटने लग जाती है, आर्थिक समस्या भी बढ़ती नदर आती है ऐसे में घर के दिवारों में हमेशा चलने वाली घडी को ही लगाएं.
जंग लगा लोहा-
टुटा-फुटा व लोहे में जंग लगा लोहा घर पर रहने से उर्जा प्रभावित रहता है, यह दरिद्रता व नाकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. इससे घर पर आर्थिक हानि व स्वास्थय संबंधी समस्या भी आमंत्रित होता है. ऐसे में इस तरह के सामानों को अतिशीघ्र हटा दें.
घत पर कबाड़-
कई लोग अपने घरों के छतों पर पुराने सामान व कबाड़ जमा कर लेते हैं, लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार छतों पर रखा कुड़ा साकारात्मक उर्जा के प्रभाव को रोक देता है, मानसिक तनाव भी उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है. इसलिए छत व घर को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए.
मृत परिजनों के कपड़े:
किसी मृत व्यक्ति के पुराने कपड़े घर पर नहीं रखने चाहिए, इस तरह के कार्य करने से घर पर नाकारात्मक उर्जा व मन में अशांति बना रहता है. इसलिए ऐसे कपड़ों का दान कर देना व अच्छे से साइड कर देना बेहतर माना जाता है.
ये भी पढ़ेंः- तमिलनाडु: एक्टर विजय की रैली में भीषण भगदड़, 39 लोगों की मौत, राजनीति में मचा भूचाल!