बलोचों ने किया पाकिस्तान के 12 शहरों पर हमला, पोस्ट छोड़ भाग रही PAK आर्मी

By : Vaibhaw Vikram
बलोचों ने किया पाकिस्तान के 12 शहरों पर हमला, पोस्ट छोड़ भाग रही PAK आर्मी

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: पाकिस्तान के बलूचिस्तान से एक बड़ी खबर निकल के सामने आई है. बताया जा रहा है कि बलोच विद्रोहियों ने पाकिस्तान के 12 शहरों में हमला कर कोहराम मचा दिया है. हमला करते हुए बलोचों ने पाकिस्तान के कई थानों और सरकारी भवनों को अपने कब्जे में ले लिया है. मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 'ऑपरेशन हेरॉफ' 2 के तहत हमला किया है. वहीं बताया यह भी जा रहा है कि बलोचों के द्वारा किए गए आचनक हमसे से डरकर पाकिस्तान आर्मी अपने पोस्ट छोड़कर वहां से भाग गए हैं. पाकिस्तानी मीडिया के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बलोचों के द्वारा किए गए हमले से अभी तक कुल 10 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है. वहीं पाकिस्तान सरकार यह दावा कर रहा है कि अभी तक कुल 58 आतंकी मारे गए हैं.

कई शहरों पर कब्जा

इस हमले के बाद कई पाकिस्तानी मीडिया में यह दावा किया जा रहा है कि बलोचों ने हमला करके पाकिस्तान के कई सारे शहरों में अपना कब्जा जमा लिया है. साथ ही पूरे इलाके में हथियारबंद लोग नजर आ रहे हैं. वहीं शहरों में कब्जा जमाने के साथ साथ बलोचों ने सरकारी संस्थान और पुलिस स्टेशनों पर भी अपना कब्जा जमा लिया है. बलोच बागियों के हमले को देखकर शहर में तैनात सही पुलिसबल अपने पोस्ट को छोड़कर वहां से भाग निकले हैं.

यह भी पढ़ें: HEC के सीएमडी के क्वाटर को किया गया अटैच, रांची सिविल कोर्ट ने दिया आदेश

संबंधित सामग्री

शशांक राज पुनः बनाए गए BJYM के प्रदेश अध्यक्ष, एक बार फिर मिली युवा मोर्चा की जिम्मेदारी

शशांक राज पुनः बनाए गए BJYM के प्रदेश अध्यक्ष, एक बार फिर मिली युवा मोर्चा की जिम्मेदारी

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी गयी है. शशांक राज पुनः BJP युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं.

घाघरा में फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

घाघरा में फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

मायके वालों को आशंका- गला दबाकर हत्या के बाद शव फांसी पर लटकाया

चौबीस वर्षीय युवक जितेंद्र तुरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटीं बेंगाबाद पुलिस

चौबीस वर्षीय युवक जितेंद्र तुरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटीं बेंगाबाद पुलिस

आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, बताया जाता है कि मृतक अत्यधिक शराब का सेवन करता था

सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले का HC में किया बचाव, कहा- पूरी भर्ती प्रक्रिया सिस्टमेटिक फ्रॉड से प्रभावित

सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले का HC में किया बचाव, कहा- पूरी भर्ती प्रक्रिया सिस्टमेटिक फ्रॉड से प्रभावित

राज्य सरकार ने कोर्ट से 18 अगस्त 2026 की परीक्षा रद्द करने की अधिसूचना को बरकरार रखने की मांग की

JSSC-CGL गड़बड़ी: जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी: जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.