JSSC-CGL परीक्षा
एक्सक्लूसिव

सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले का HC में किया बचाव, कहा- पूरी भर्ती प्रक्रिया सिस्टमेटिक फ्रॉड से प्रभावित

राज्य सरकार ने कोर्ट से 18 अगस्त 2026 की परीक्षा रद्द करने की अधिसूचना को बरकरार रखने की मांग की

By : Ark Sahuliyar
सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले का HC में किया बचाव, कहा- पूरी भर्ती प्रक्रिया सिस्टमेटिक फ्रॉड से प्रभावित

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले का राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में बचाव किया है. राज्य सरकार ने काउंटर एफिडेविट दाखिल किया. सरकार ने दावा किया है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया सिस्टमेटिक फ्रॉड से प्रभावित है. सरकार ने CID जांच में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आने का दावा किया है. प्रश्नपत्र और परीक्षा संचालन से जुड़ी निजी एजेंसी की भूमिका पर सवाल उठे हैं. सरकार का दावा है कि अभ्यर्थियों को उत्तर रटाने से जुड़ी तथ्य सामने आई है. सरकार ने जांच में 28 लोगों की गिरफ्तारी का हवाला दिया. वहीं, 265 सफल अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किए जाने की जानकारी दी है. 

जांच में नेपाल, बिहार, पश्चिम बंगाल, बोकारो और धनबाद में कथित गतिविधियों का उल्लेख किया गया है. सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का भी हवाला दिया. राज्य सरकार का तर्क है कि परीक्षा की निष्पक्षता बड़े पैमाने पर प्रभावित होने पर पूरी प्रक्रिया रद्द की जा सकती है. 5 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश का भी हवाला दिया गया है. राज्य सरकार ने कोर्ट से 18 अगस्त 2026 की परीक्षा रद्द करने की अधिसूचना को बरकरार रखने की मांग की है. 21 अगस्त के हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश को समाप्त या संशोधित करने का आग्रह किया है. 

यह भी पढ़ें- JSSC-CGL गड़बड़ी: जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

संबंधित सामग्री

BIG BREAKING: बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला: CM हेमंत सोरेन की ओर से दायर क्रिमिनल रिवीजन याचिका HC से खारिज 

BIG BREAKING: बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला: CM हेमंत सोरेन की ओर से दायर क्रिमिनल रिवीजन याचिका HC से खारिज 

बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दायर क्रिमिनल रिवीजन पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.

MMDR बिल के विरोध में 19 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी JMM

MMDR बिल के विरोध में 19 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी JMM

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) द्वारा केंद्र सरकार के MMDR Amendment Act के विरोध में 19 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.

मानगो निगम में नियमों की अनदेखी पर सरयू राय का हमला, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मानगो निगम में नियमों की अनदेखी पर सरयू राय का हमला, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को लिखा पत्र

प्रधान सचिव मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पर विधिसम्मत कार्रवाई करें: सरयू राय

गांजे के अवैध कारोबार पर शिकंजा, पुलिस ने 1.2 किलो गांजे के साथ 65 वर्षीय आरोपी को दबोचा

गांजे के अवैध कारोबार पर शिकंजा, पुलिस ने 1.2 किलो गांजे के साथ 65 वर्षीय आरोपी को दबोचा

बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 35 से 40 हजार रुपये बताई जा रही है