न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने सीआईडी से केस डायरी मांगी है. 24 सितंबर को अगली सुनवाई होगी. विजय कुमार तिवारी ने 17 सितंबर को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है. आरोपी विजय कुमार तिवारी का जिला शिक्षा पदाधिकारी धनबाद कार्यालय से संपर्क बढ़िया था. वह शिक्षा विभाग में टेंडर लेने वाले बड़े ठेकेदार के अधीन मुख्य कर्मचारी का काम करता था. इसके अलावा धनबाद स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढाता था. मामले में कई सफल अभ्यर्थी और कोचिंग संचालको की गिरफ्तारी हुई है. मामले में सीआईडी की जांच और कार्रवाई लगातार जारी है.
यह भी पढ़ें- Jharkhand Cabinet Meeting: 25 सितंबर को झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर