हैदराबाद-कुवैत इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग.. सभी यात्री सुरक्षित

By : Mansi Kumari
हैदराबाद-कुवैत इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग.. सभी यात्री सुरक्षित

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
हैदराबाद से कुवैत जा रही इंडिगो की एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को आज मंगलवार सुबह बम की धमकी मिलने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर आपातकालीन रूप से उतारना पड़ा. उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हैदराबाद एयरपोर्ट अधिकारियों को एक ईमेल मिला, जिसमें विमान में बम होने की बात कही गई थी. अलर्ट मिलते ही ATC ने फौरन कार्रवाई करते हुए विमान को मुंबई डायवर्ट कर दिया.

सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई
मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान को सीधे आइसोलेशन बे में ले जाया गया. CISF, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और एयरपोर्ट सुरक्षा टीमों ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया. शुरुआती जांच में किसी संदिग्ध वस्तु के नहीं मिलने की पुष्टि हुई है, लेकिन पूरी तरह से संतोषजनक नतीजे आने तक तलाशी जारी रहेगी.

यात्री पूरी तरह सुरक्षित
लगभग सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर टर्मिनल में शिफ्ट किया गया हैं. एयरलाइन ने यात्रियों को कुवैत भेजने के लिए वैकल्पिक उड़ान की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं. इंडिगो ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा हैं.

बम धमकी से जुड़े ईमेल के स्रोत और मंशा की जांच साइबर टीम कर रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमकी वास्तविक थी या शरारती तत्वों का काम. मुंबई एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा के बीच यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए भारतीय एयरपोर्ट्स का रेस्पॉन्स सिस्टम कितना तत्पर और मजबूत हैं.

यह भी पढ़े: मेरठ से लापता हुआ दूल्हा हरिद्वार में मिला, सुहागरात पर क्यों भागा? अब सामने आई पूरी कहानी

संबंधित सामग्री

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था