IGI एयरपोर्ट पर 'फुल इमरजेंसी' घोषित

इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, IGI एयरपोर्ट पर 'फुल इमरजेंसी' घोषित

By : Shreya Suman
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, IGI एयरपोर्ट पर 'फुल इमरजेंसी' घोषित

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को मंगलवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. इस खबर से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके तुरंत बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लिए 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर दी गई.

200 यात्रियों को दिल्ली वापस ला रही फ्लाइट 
सूत्रों ने बताया कि मुंबई से करीब 200 यात्रियों को दिल्ली लेकर आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 762 को धमकी मिली थी. धमकी मिलने के तुरंत बाद IGI एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं. उन्होंने विमान की गहन जांच शुरू कर दी.

मामले की विस्तृत जांच जारी 
सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह धमकी सामान्य पाई गई है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि यह एक अफवाह भी हो सकती है. हालांकि, सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत मामले की विस्तृत जांच जारी है. गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से दिल्ली-एनसीआर समेत देश में कई जगहों पर स्कूल-कॉलेज, अस्पताल और हवाईअड्डों को बम से उड़ाने की धमकियां लगातार मिलती रही हैं. गहन सुरक्षा जांच के बाद हर बार इन धमकियों को अफवाह करार दिया गया है, लेकिन पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां अब तक इन फर्जी धमकी भेजने वालों का पता नहीं लगा सकी हैं. इस घटना ने एक बार फिर हवाई यात्रा की सुरक्षा और एयरपोर्ट पर संभावित खतरों से निपटने की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया है.

यह भी पढ़े: ब्रह्माकुमारीज का  चैतन्य झांकी का हुआ शुभारंभ,मां दुर्गा , मां लक्ष्मी और मां सरस्वती का दर्शन कर भक्त हुए मंत्र मुग्ध

संबंधित सामग्री

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.