न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: तमिलनाडु विधानसभा में सी. जोसेफ विजय की सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है. TVK सरकार का बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता थी, लेकिन AIADMK के कुछ विधायकों के समर्थन से 144 का समर्थन हासिल कर लिया. विश्वास प्रस्ताव के विरोध में सिर्फ 22 मत पड़े. DMK ने मत विभाजन से खुद को दूर रखा. डीएमके के विधायक मतविभाजन के समय वाकआउट कर गये. बता दें कि विजय सरकार को कांग्रेस, वाम दलों और IUML ने अपना समर्थन पहले ही दे दिया था. AIADMK भी विजय सरकार के विरोध में थी, लेकिन पार्टी के दो घड़ों में बंट जाने का फायदा सीएम विजय को मिला और उन्होंने आसानी से विश्वासमत हासिल कर लिया. इस दौरान भाजपा तटस्थ रही।
विश्वास मत से पहले तमिलनाडु विधानसभा को नया स्पीकर भी मिल गया. टीवीके ने स्पीकर पद के लिए JCD प्रभाकर के नाम की घोषणा की. ने सरकार को समर्थन दिया।
यह भी पढ़ें: गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल सिंह के निधन से राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति - सांसद विद्युत वरण महतो