तलाक का नोटिस बना मौत का कारण: बेटी के पति ने भेजा तलाकनामा, सदमे में पिता की हार्ट अटैक से मौत

By : Mansi Kumari
तलाक का नोटिस बना मौत का कारण: बेटी के पति ने भेजा तलाकनामा, सदमे में पिता की हार्ट अटैक से मौत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया हैं. भोजपुर कस्बे में एक पिता को उस समय जान से हाथ धोना पड़ा जब उसकी बेटी के नाम तलाक का नोटिस डाक के जरिए घर पहुंचा. नोटिस देखते ही पिता को इतना गहरा सदमा लगा कि 15 से 20 मिनट के भीतर उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई.

बेटी को पति ने भेजा तलाक का नोटिस
राजगढ़ जिले के भोजपुर कस्बे की रहने वाली शाइन मंसूरी के पति सद्दाम मंसूरी, जो राजस्थान के छीपाबड़ौद के रहने वाले है, ने डाक के जरिए तलाक का प्रथम नोटिस भेजा था. यह नोटिस 24 अक्टूबर को घर पहुंचा. जब डाकिया नोटिस लेकर आया, तब घर पर शाइन के पिता सलीम मौजूद थे. जैसे ही उन्होंने लिफाफा खोला और तलाक का नोटिस देखा, वे हैरान और परेशान हो गए. सूत्रों के मुताबिक, सदमे में आए सलीम नोटिस लेकर खिलचीपुर में वकील दिनेश पंचोली के पास पहुंचे. उन्होंने नोटिस दिखाकर कानूनी सलाह ली लेकिन लौटकर घर आने के कुछ ही देर बाद उन्हें सीने में दर्द होने लगा. परिवारवालों ने उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

पापा को नोटिस देखते ही सदमा लगा
पीड़िता शाइन मंसूरी ने बताया, “तलाक का नोटिस मिलते ही पापा को बहुत बड़ा झटका लगा था. वे बोल रहे थे कि मेरी बेटी का क्या होगा. खिलचीपुर जाकर लौटे तो 15 से 20 मिनट के भीतर ही हार्ट अटैक आ गया. डॉक्टर ने कहा कि उनकी मौत हो चुकी हैं."

पति पर लगाए गंभीर आरोप
शाइन ने बताया कि उसकी शादी 11 फरवरी 2021 को राजस्थान के छीपाबड़ौद निवासी सद्दाम मंसूरी से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी. शुरुआती दो साल सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति का व्यवहार अचानक बदल गया. वह उस पर शक करने लगा, मारपीट करता और कई बार ताले में बंद कर देता था. शाइन ने यह भी बताया कि पति ने कई बार उसे तेजाब से जलाने की धमकी दी.

चार महीने पहले घर से निकाला
शाइन ने बताया कि करीब चार महीने पहले सद्दाम ने उसे घर से निकाल दिया था. तब से वह अपने पिता के घर भोजपुर में रह रही थी. यहीं पर उसे तलाक का नोटिस मिला, जिसने उसके परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. पीड़िता की मां सन्नू मंसूरी ने कहा, “मेरे पति नोटिस देखकर बहुत टेंशन में आ गए थे। वे बार-बार यही कह रहे थे कि अब हमारी बेटी का क्या होगा. इसी सदमे में उनकी जान चली गई.” वहीं, चचेरे भाई शरीफ मंसूरी ने बताया कि चाचा को नोटिस की बात सुनकर ही घबराहट होने लगी थी. उन्होंने गांव के लोगों को भी इसकी जानकारी दी थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सदमा उनकी जान ले लेगा. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने शाइन मंसूरी की तहरीर पर पति सद्दाम मंसूरी और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की धाराओं में केस दर्ज कर लिया हैं.

यह भी पढ़े: झारखंड में नौकरियों की बहार! 29 नवंबर को 10 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे CM हेमंत सोरेन

संबंधित सामग्री

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।