Vastu Tips: इस दिशा में न लगाएं पारिजात का पौधा, वरना हो सकती है आर्थिक परेशानियां

By : Mansi Kumari
Vastu Tips: इस दिशा में न लगाएं पारिजात का पौधा, वरना हो सकती है आर्थिक परेशानियां

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में पारिजात के पौधे का विशेष महत्व हैं. इसके सुंदर और पवित्र फूल न केवल घर की शोभा बढ़ाते है, बल्कि सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक भी माने जाते हैं. ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि पारिजात के फूल मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है, इसलिए इसे घर या कार्यस्थल में लगाने से धन, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं.


पौधा लगाने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पारिजात का पौधा उत्तर दिशा और ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में लगाना शुभ होता हैं. इन दिशाओं में पौधा लगाने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और परिवार में सौभाग्य की वृद्धि होती हैं. विशेष रूप से उत्तर दिशा में पौधा लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर के सदस्यों के जीवन में सम्मान और तरक्की आती हैं.


कौन-सी दिशाओं से बचें?
विशेषज्ञों के अनुसार, पारिजात का पौधा दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए. इन दिशाओं में लगाने से अशुभ प्रभाव पड़ सकता हैं. इसके अलावा इसे बाथरूम, टॉयलेट या रसोई के पास रखने से भी बचना चाहिए, क्योंकि पौधा स्वच्छ और पवित्र वातावरण का प्रतीक हैं.


देखभाल और सफाई
पौधे के आसपास हमेशा साफ-सफाई बनाए रखें. अगर इसके फूल या पत्तियां मुरझा जाएँ और गिर जाएं, तो उन्हें पैरों से रौंदना अपमानजनक माना जाता हैं. नियमित रूप से पौधे की देखभाल करना आवश्यक है, जिससे इसका सकारात्मक प्रभाव लगातार बना रहा.


शुभ दिन
वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, पारिजात का पौधा सोमवार, गुरुवार या शुक्रवार को लगाना सबसे शुभ होता हैं. शुक्रवार को लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा और गुरुवार को लगाने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं. अगर आप अपने घर में पारिजात का पौधा सही दिशा और शुभ दिन पर लगाते है, तो यह न केवल सौभाग्य और समृद्धि लाता है, बल्कि घर में मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता हैं. इसलिए वास्तु और धार्मिक मान्यताओं का ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं.


यह भी पढ़े: वोदका, जिन और टकीला, दिखने में एक जैसे लेकिन स्वाद और बनाने का तरीका काफी अलग
 

संबंधित सामग्री

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

धातु का कछुआ घर में रखने से पहले जाने लें ये बातें, वरना फायदे के जगह हो सकता है नुकसान

धातु का कछुआ घर में रखने से पहले जाने लें ये बातें, वरना फायदे के जगह हो सकता है नुकसान

 अक्सर लोग अपने घर पर क्रिस्टल या पितल का कछुआ सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए रखते हैं. लेकिन कछुए को गलत दिशा में रखा जाए तो वह लाभ देने के जगह नुकसान पहुंचा सकता है.

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.