न्यूज11 भारत
पटना/डेस्कः- नेपाल में उबलते जेन-जी आंदोलन में सबसे बड़े निशाना राजनेताओं के बच्चे बने है जिन्हे नेपो किड्स कहा जा रहा है. कभी मिस वर्ल्ड में देश का नाम रौशन करने वाली श्रिंखला खातीवाड़ा अब विवाद में घिर गई है. हार्वर्ड से ग्रेजुएट व लग्जरी लाइफस्टाईल की झलक दिखाने वाली इस मिस वर्ल्ड को लगातार लोगों की आलोचना झेलनी पड़ रही है. बता दें कि नेपाल में जेन-जी के युवाओं के अंदर नेपो किड्स को लेकर गुस्सा है. उनका कहना है कि राजनेताओं के बच्चे को बिना किसी योग्यता के सबकुछ मिल जाता है. जिसके वो हकदार भी नहीं होते. इसी से आम जनता का हक मारा जाता है. इसी बीच श्रिंखला खातीवाड़ा का नाम खुब चर्चा में है. आर्किटेक्ट से मॉडल बनने के बाद इस महिला ने बच्चों की शिक्षा की वकालत की थी. उस दोरान देश के लोगों को महिला के उपर गर्व था. उनके मुकाम का लोग सराहना भी करते थे. लेकिन आंदोलन के बाद लोगों की वहां इस महिला के प्रति सोच बदल गई है. पोस्ट पर लोग लगातार कमेंट करते नजर आ रहे हैं. लोग महिला को याद दिलाते हुए कमेंट कर रहे हैं कि उन्होने आंदोलन को लेकर कुछ भी नहीं कहा. महिला का इंस्टाग्राम पेज शानदार शैली, लग्ज़री ब्रांड्स, अंतरराष्ट्रीय यात्राओं, फ़ैशन फोटोशूट और बहुत कुछ दिखाने वाले पोस्ट्स से भरी पड़ी है. लोग राजनेता के बच्चो को शानदार जिंदगी जीते देख नाराज हैं. लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों को आम लोगों के जीवनशैली से कोई मतलब नहीं रहता.
ये भी पढ़ेंः- बिहार में क्राईम चरम पर, सड़कों को लाल रंग से रंग दिया गया है- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव