'चुनाव लड़वाइए मुझे!'- पत्नी ज्योति सिंह के आरोपों पर फूटा पवन सिंह का गुस्सा, बोले- जनता मेरे लिए भगवान

By : Mansi Kumari
'चुनाव लड़वाइए मुझे!'- पत्नी ज्योति सिंह के आरोपों पर फूटा पवन सिंह का गुस्सा, बोले- जनता मेरे लिए भगवान

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और पॉवर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद अब सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ गया हैं. ज्योति सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद अब पवन सिंह ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी हैं.


पवन सिंह का जवाब 
पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- "मैं अपने जीवन में सिर्फ एक बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान हैं. क्या मैं उन लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाऊंगा, जिनकी बदौलत आज मैं यहां तक पहुंचा हूं?" पवन सिंह ने अपने पोस्ट में पत्नी ज्योति से कई सवाल भी किए. उन्होंने लिखा "क्या यह सच नहीं है कि जब आप कल सुबह मेरी सोसाइटी में आई तो मैंने आपको सम्मानपूर्वक अपने घर बुलाया और करीब डेढ़ घंटे तक हम दोनों की बातचीत हुई?" उन्होंने आगे कहा "आप बार-बार बस एक ही बात दोहरा रही थी कि मुझे चुनाव लड़वाइए, जोकि मेरे बस का नहीं हैं."

 



पुलिस बुलाने पर दी सफाई
सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर भी पवन सिंह ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि यह गलत प्रचार किया गया कि उन्होंने पुलिस बुलवाई. जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस पहले से ही वहां मौजूद थी ताकि किसी तरह की अनहोनी या विवाद न हो.


बता दें कि, रविवार को ज्योति सिंह लखनऊ स्थित पवन सिंह के घर पहुंची थी, जहां उन्होंने कहा कि उन्हें घर में जाने नहीं दिया जा रहा और उनके लिए पुलिस बुलवाई गयी हैं. इस दौरान वे फूट-फूटकर रोटी नजर आई और उन्होंने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए. ज्योति सिंह ने पूरा वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया जो अब तेजी से वायरल हो रहा हैं. पवन सिंह और ज्योति सिंह का यह निजी विवाद अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं. एक तरफ जहां पवन सिंह ने खुद पर लगे आरोपों का जवाब शांत लेकिन सख्त लहजे में दिया है, वहीं फैंस इस पूरे मामले में लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 



यह भी पढ़े: उत्तराखंड में ठंड की दस्तक: बदरी-केदारनाथ और हेमकुंड में सीजन की पहली बर्फबारी

 

संबंधित सामग्री

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

64.74 अंक के साथ डिजिटल पुलिसिंग में जिले ने बनाई अलग पहचान, सूचना एवं संचार तकनीक में मिले पूरे अंक