सलमान खान

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक मौत

सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गयी.

By : Dipali Kumari
सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक मौत

न्यूज़11 भारत 
मुंबई/डेस्क: 
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गयी. रिपोर्ट के अनुसार अचानक तबियत बिगड़ने और हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई है. मृतक पुलिसकर्मी की पहचान 41 वर्षीय गणेश रायते के रूप में हुई है. 

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कॉन्स्टेबल गणेश रायते सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे. ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े. साथ मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

लॉरेंस बिश्नोई से लगातार मिल रही धमकियां 

बताते चलें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से लगातार मिल रही धमकियों के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बिश्नोई का दावा है कि वह 1990 के दशक में काले हिरण शिकार मामले को लेकर सलमान से बदला लेना चाहता है.

2024 में घर के बाहर हुई थी फायरिंग 

साल 2024 में मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर बाइक सवार दो लोगों ने कई राउंड फायरिंग की थी. बाद में जांच में सामने आया था कि इस घटना का मकसद अभिनेता को डराना था. पुलिस के अनुसार, इस फायरिंग की साजिश लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर रची गई थी.

इसे भी पढ़ें: UPI यूजर्स को बड़ा झटका! ₹2000 से अधिक के ट्रांजैक्शन पर अब लग सकता है चार्ज; वित्त मंत्री ने रखा प्रस्ताव

संबंधित सामग्री

जमीन-फ्लैट के नाम पर करीब 45 लाख की कथित ठगी और जालसाजी, अरगोड़ा थाना में शिकायत पर मामला दर्ज

जमीन-फ्लैट के नाम पर करीब 45 लाख की कथित ठगी और जालसाजी, अरगोड़ा थाना में शिकायत पर मामला दर्ज

जमीन-फ्लैट के नाम पर करीब 45 लाख की कथित ठगी और जालसाजी के मामले में अरगोड़ा थाना में शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, संख्या बढ़कर हुई 16... अधिसूचना जारी

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, संख्या बढ़कर हुई 16... अधिसूचना जारी

झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए जज मिले हैं. मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा की हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्ति की गयी है.

रांची: ऑर्किड अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा

रांची: ऑर्किड अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा

मरीज के मौत के बाद परिजनों को दिए गए बिल को लेकर विरोध हो रहा है. 

बहरागोड़ा: घर में लगी आग, नगदी समेत सारा सामान जलकर खाक; अब मदद की आस 

बहरागोड़ा: घर में लगी आग, नगदी समेत सारा सामान जलकर खाक; अब मदद की आस 

इस अगलगी की घटना में नगदी समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया.

झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे CM हेमंत सोरेन 

झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे CM हेमंत सोरेन 

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.