न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: जमीन-फ्लैट के नाम पर करीब 45 लाख की कथित ठगी और जालसाजी के मामले में अरगोड़ा थाना में शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. परवेज आलम उर्फ पारस पर लाखों रुपये लेने का आरोप है. उसपर फर्जी वंशावली और जाली दस्तावेज से जमीन बेचने की कोशिश का आरोप है. दावा किया गया है कि दाखिल-खारिज के दौरान दस्तावेज संदिग्ध पाया गया. जिसके बाद पैसे मांगने पर गोली मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप है. शिकायतकर्ता ने FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही पैसे और स्कॉर्पियो बरामद करने की भी मांग की गयी है. पुलिस जांच के बाद ही मामले पर कार्रवाई होगी.
यह भी पढ़ें- झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, संख्या बढ़कर हुई 16... अधिसूचना जारी