चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड

चर्चित रंजय सिंह उर्फ़ रवि रंजन सिंह हत्याकांड में आया फैसला, हर्ष सिंह और नंद कुमार सिंह उर्फ मामा को कोर्ट ने किया बरी

चर्चित रंजय सिंह उर्फ़ रवि रंजन सिंह हत्याकांड में आया फैसला, हर्ष सिंह और नंद कुमार सिंह उर्फ मामा को अदालत ने किया बरी

By : Ark Sahuliyar
चर्चित रंजय सिंह उर्फ़ रवि रंजन सिंह हत्याकांड में आया फैसला, हर्ष सिंह और नंद कुमार सिंह उर्फ मामा को कोर्ट ने किया बरी

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
चर्चित रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह हत्याकांड में फैसला आ गया है. हर्ष सिंह और नंद कुमार सिंह उर्फ मामा को अदालत ने बरी किया. बता दें कि 09 वर्ष तक चली लंबी सुनवाई के बाद आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने फैसला सुनाया. इससे पहले पांच सितंबर को ही फैसला आना था. अदालत के आदेश पर आरोपी हर्ष सिंह आज सशरीर न्यायालय में उपस्थित हुए. दूसरे आरोपी नंद कुमार सिंह उर्फ मामा फिलहाल होटवार जेल में बंद है. आज सुबह से ही कोर्ट परिसर में गहमा-गहमी रही. इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए थे. बता दें कि रंजय सिंह की हत्या 29 जनवरी 2017 की शाम बिग बाजार के सामने चाणक्य नगर मोड़ के समीप गोली मारकर कर दी गयी थी. रंजय सिंह मेंशन और संजीव सिंह के करीबी थे. 

यह भी पढ़ें- जमीन-फ्लैट के नाम पर करीब 45 लाख की कथित ठगी और जालसाजी, अरगोड़ा थाना में शिकायत पर मामला दर्ज

संबंधित सामग्री

बसिया में झामुमो का एक दिवसीय धरना: MMDR संशोधन बिल 2026 वापस लेने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी 

बसिया में झामुमो का एक दिवसीय धरना: MMDR संशोधन बिल 2026 वापस लेने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी 

प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा प्रखंड अध्यक्ष सुकरात उरांव की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया.

सुबह-सुबह कुएं में तैरता मिला 60 वर्षीय बंधना उरांव का शव, दो दिन से था लापता, रायकेरा गांव में सनसनी

सुबह-सुबह कुएं में तैरता मिला 60 वर्षीय बंधना उरांव का शव, दो दिन से था लापता, रायकेरा गांव में सनसनी

भरनो थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में शनिवार की अहले सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे स्थित एक कुएं में 60 वर्षीय बंधना उरांव का शव तैरता हुआ देखा.

जमीन-फ्लैट के नाम पर करीब 45 लाख की कथित ठगी और जालसाजी, अरगोड़ा थाना में शिकायत पर मामला दर्ज

जमीन-फ्लैट के नाम पर करीब 45 लाख की कथित ठगी और जालसाजी, अरगोड़ा थाना में शिकायत पर मामला दर्ज

जमीन-फ्लैट के नाम पर करीब 45 लाख की कथित ठगी और जालसाजी के मामले में अरगोड़ा थाना में शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, संख्या बढ़कर हुई 16... अधिसूचना जारी

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, संख्या बढ़कर हुई 16... अधिसूचना जारी

झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए जज मिले हैं. मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा की हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्ति की गयी है.

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पार्टी के युवा कार्यक्रम ‘Youth BOLE TO’ की घोषणा की।