स्पीड पोस्ट हुआ महंगा

पोस्ट ऑफिस: स्पीड पोस्ट हुआ महंगा, डाकघरों ने आज से बढ़ाए दाम

By : Shreya Suman
पोस्ट ऑफिस: स्पीड पोस्ट हुआ महंगा, डाकघरों ने आज से बढ़ाए दाम

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
1 अक्टूबर 2025 से डाकघरों में स्पीड पोस्ट भेजना अब महंगा हो जाएगा. डाक विभाग ने देशभर में इसके शुल्क (चार्ज) में बदलाव कर दिया है, जो आज से लागू हो गया है.

स्पीड पोस्ट के नए शुल्क और स्लैब
डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट के वजन स्लैब में भी संशोधन किया है. अब ग्राहकों को स्पीड पोस्ट के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी. उदाहरण के लिए, देहरादून से दिल्ली भेजी जाने वाली स्पीड पोस्ट के लिए अब कम से कम 47 रुपये चुकाने होंगे.

स्पीड पोस्ट का नया शुल्क ढांचा इस प्रकार है
वजन स्लैब    50 ग्राम तक
लोकल शुल्क    ₹19
बाहर के लिए           ₹47

अधिक वजन पर चार्ज
51 से 250 ग्राम वजन तक: लोकल में ₹24 शुल्क.
200 किमी तक के लिए: ₹59 चार्ज.
201 से 500 किमी तक के लिए: ₹63 चार्ज.
निदेशक-डाक सेवक ने बताया कि ग्राहकों की बदलती जरूरतों और आधुनिक सेवाओं की मांग को देखते हुए स्पीड पोस्ट को अपग्रेड किया जा रहा है. इसी के तहत शुल्क का ढांचा भी नए सिरे से तय किया गया है.

रजिस्ट्री सेवा स्पीड पोस्ट में हुई मर्ज
जीपीओ देहरादून के सीनियर पोस्ट मास्टर एसएस गुसाईं ने एक अन्य महत्वपूर्ण बदलाव की जानकारी देते हुए बताया कि डाक विभाग ने रजिस्ट्री को भी स्पीड पोस्ट सेवा में मर्ज कर दिया है. उनके अनुसार, इस कदम से ग्राहकों को एकीकृत और तेज डाक सुविधा उपलब्ध होगी. विभाग का दावा है कि इस नई व्यवस्था से पार्सल और पत्राचार दोनों की डिलीवरी पहले से अधिक समयबद्ध और सुरक्षित होगी.

यह भी पढे: Breaking: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत बिगड़ी, बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती

संबंधित सामग्री

सड़क निर्माण के नाम पर मिट्टी का मरहम, हादसे को न्योता दे रही बरवाडीह-छिपादोहर सड़क 

सड़क निर्माण के नाम पर मिट्टी का मरहम, हादसे को न्योता दे रही बरवाडीह-छिपादोहर सड़क 

कुछ दिन पूर्व ही सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है, लेकिन सड़क के किनारों को मजबूत करने के लिए की गयी फिलिंग में मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है.

3 दिन की हड़ताल के बीच RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे बैंक

3 दिन की हड़ताल के बीच RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे बैंक

बैंक कर्मचारियों ने लगातर तीन दिनों तक हड़ताल की घोषणा की है. 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. 

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि यह मामला एक क्लासिक केस के जैसा हो गया है. कोर्ट ने कहा कि जो अधिकारी जिम्मेदार हैं उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी.