न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के सभी थानों में CCTV इंस्टॉलेशन मामले में आज गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने पिछले आदेश का पालन नहीं होने और राज्य सरकार के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है. कोर्ट ने कहा कि ज्यूडिशियल ऑर्डर का सही प्रकार से कंप्लायंस नहीं हो रहा है. सुनवाई के दौरान DGP तदाशा मिश्रा कोर्ट में उपस्थित हुई.
DGP तदाशा मिश्रा को कंटेम्प्ट नोटिस जारी किया गया है. वहीं एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. कोर्ट ने 14 अक्टूबर 2026 तक कंप्लायंस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. मामले में चीफ सेक्रेटरी के कंप्लाइन्स को लेकर एफिडेविट दाखिल करने का भी निर्देश दिया गया है. मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी.
मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि यह मामला एक क्लासिक केस के जैसा हो गया है. कोर्ट ने कहा कि जो अधिकारी जिम्मेदार हैं उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. चार बार निर्देश देने के बाद भी अनुपालन नहीं हुआ है. मामले में अब किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.
बताते चलें यह पूरा मामला तरुण महतो की पुलिस कस्टडी में पिटाई से जुड़ा है. यह मामला प्रकाश में आने के बाद झारखंड हाई कोर्ट ने मामले पर स्वतः संज्ञान लिया है.
इसे भी पढ़ें: हाईवे पर गलत पार्किंग से बढ़ रहे हादसे, सड़क किनारे खड़े वाहन ले रहे जान; पढ़िए News11 की स्पेशल रिपोर्ट