राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर नहीं, पार्टी के आंतरिक सिस्टम पर ही उठा दी है उंगली!

इस 'वोट चारी'अभियान का अंतिम लक्ष्य क्या है, इसकी भी चिंता

By : Admin
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर नहीं, पार्टी के आंतरिक सिस्टम पर ही उठा दी है उंगली!

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव आयोग पर लगातार हमले करने की रणनीति अपनायी हुई है. अपनी इस रणनीति के तहत वह जनता को यह संदेश देना चाहते हैं कि चुनाव आयोग धांधली कर रहा है और केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार को जीत दिलाने में मदद कर रहा है. कांग्रेस को भी यह लग रहा है कि भाजपा की मोदी सरकार को घेरने, उसको हराने और अपनी जीत सुनिश्चित करने का एक बड़ा हथियार मिल गया है. परन्तु शायद ऐसा नहीं है. अगर ऐसा होता तो कांग्रेस पार्टी के अन्दर इस मुद्दे को लेकर दो तरह की राय नहीं होती. कांग्रेस में कुछ नेता तो राहुल गांधी की पीठ थपथपाने में व्यस्त तो दूसरी ओर कुछ कांग्रेस जन के लिए यह मुद्दा चिंता का भी विषय है. दरअसल, राहुल गांधी चुनाव आयोग के बहाने भाजपा सरकार पर हमला करने के क्रम में अपनी पार्टी के आंतरिक सिस्टम पर ही उंगली उठा बैठे हैं. अब तो दबी जुबान में यह भी चर्चा होने लगी है कि पार्टी के इस आंतरिक सिस्टम को छुपाने के लिए ही राहुल गांधी सारा प्रोपोगेंडा कर रहे हैं.

आखिर यह प्रशन उठा क्यों?  

इस बात को समझने के लिए आपको राहुल गांधी के गुरुवार ही नहीं बल्कि उससे पहले भी दिये गये बयानों पर गौर करना होगा गुरुवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में मतदाता सूची में सेंट्रलाइज्ड सॉफ्टवेयर का उपयोग करके वोट हटाने और जोड़ने का आरोप लगाया. इसी क्रम में राहुल गांधी ने कर्नाटक की महादेवपुरा सीट पर एक लाख वोटों की गड़बड़ी का भी आरोप लगाया है. कांग्रेस सांसद के इसी बयान पर पार्टी के कई नेता असहज हो गये हैं. अगर कर्नाटक की इस सीट पर एक लाख वोटों की गड़बड़ी हुई, तो पार्टी के बूथ स्तर के एजेंट (BLA) उस समय क्या कर रहे थे? पार्टी के ये नेता मान रहे हैं है यह तो सीधे तौर पर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे पर उंगली उठाने जैसा है. क्योंकि ऐसा तो तभी हो सकता है जब पार्टी के BLA 'सो' रहे हों. इतनी बड़ी गड़बड़ी का मतलब है कि जमीनी स्तर का पार्टी का संगठन खोखला हो चुका है.

कांग्रेस के कई नेता तो यह भी नहीं समझ पा रहे हैं कि इस 'वोट चारी'अभियान का अंतिम लक्ष्य क्या है. फिर ‘वोट चोरी’ जैसे मुद्दों ने कांग्रेस को बेरोजगारी, सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार जैसे मूल मुद्दों से दूर कर दिया है. यो तो पार्टी के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है या फिर ठोस मुद्दों से पार्टी भटक गयी है. पार्टी के कुछ नेता मान रहे हैं कि यह अभियान संगठन की जमीनी कमजोरी को छिपाने का ही प्रयास है. पार्टी को लोकतंत्र बचाने से पहले पार्टी को बचाना ज्यादा जरूरी है. यानी राहुल गांधी को पार्टी के अन्दर जो दो विचारधाराएं चल निकली हैं, फिलहाल इससे निबटना ज्यादा जरूरी है, क्योंकि 'सच' उजागर करने के चक्कर में पार्टी का ही 'सच' न उजागर होता रहे.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का गुजरात दौरा: नेशनल मरीन हेरिटेज कॉम्प्लेक्स का करेंगे समीक्षा

संबंधित सामग्री

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.