न्यूज़11 भारत
एंटरटेनमेंट/डेस्क: भोजपूरी एक्टर और पॉलिटिशियन मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं. बिग बॉस का घर हो और प्यार, तकरार और बेहस न हो ऐसा हो नहीं सकता है. लेकिन कई बार शो के दौरान कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे अनुभव भी साझा करते हैं. जो कई बार भावुक कर देते हैं. रीति तिवारी ने भी अपने माता-पिता के तलाक को याद करते हुए दिल की बात साझा की है. उन्होंने बताया की जब वो 8 साल की थीं, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे. और जब वो 9 साल की थीं, तब उनके माता-पिता का तालाक कानूनी तौर पर हो गया. जिस वजह से उन्हें उन दोनों के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका नहीं मिला पाया. यह सब बताते हुए रीति इमोश्नल हो गईं. उन्होंने बताया कि उनके पिता मनोज तिवारी ने उनकी कस्टडी पाने के काफी लड़ाई लड़ी थी.
रीति ने यह भी बताया कि उनके माता-पिता के अलग होने का दौर उनके और उनके पिता दोनों ही के लिए काफी इमोश्नल था. जब दोनों एक दूसरे से मिलते थे, उनकी आंखों में आंसू आ जाते थे. रीति इमोश्नल होकर बोलीं, 'उसमें हम कुछ कर नहीं सकते थे.' उन्होंने आगे बताया कि वह अपने पापा साथ बिताए गए मुलाकात को खास बनाने की कोशिश करती थीं. और इस दौरान उन्होंने उनसे अंग्रेज़ी भी सीख ली थी. उन्होंने कहा, 'जब उनकी जिंदगी में सुरभी आईं, तो मुझसे ज्यादा खुश कोई नहीं था.' रीति ने आगे अपने माता-पिता के लिए प्यार जाहिर करते हुए कहा, 'मुझे मेरी मां बहुत प्यारी हैं, लेकिन वो भी तो मेरे बाप हैं.'