इंडिगो संकट के लिए DGCA ने CEO को माना जिम्मेदार! लटकी निलंबन की तलवार!

By : News11 Bharat
इंडिगो संकट के लिए DGCA ने CEO को माना जिम्मेदार! लटकी निलंबन की तलवार!

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: एयरलाइन इंडिगो एक के बाद एक उड़ानों के रद्द होने से तो परेशान है ही, यात्री भी इस गंभीर परिचालन विफलता  से भी खासे परेशान हैं.  खबरों के अनुसार, 138 गंतव्यों में से 135 पर कुल 1,500 से ज़्यादा उड़ानों पर असर पड़ा है. इस गंभीर हवाई परिचालन संकट के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पीटर एल्बर्स को जिम्मेदार माना है और उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है.

DGCA ने अपने नोटिस में उन बिंदुओं का जिक्र किया है जो उड़ानों को बाधित करने के लिए जिम्मेदार हैं. DGCA ने पायलटों के लिए संशोधित उड़ान ड्यूटी समय सीमा और इसके बाद पायलटों की हुई अचानक कमी को लेकर CEO से सवाल किया है. चालक दल की कमी के कारण 138 गंतव्य मार्गों पर उड़ानें रद्द करनी पड़ी. DGCA ने अपने नोटिस में यात्रियों को हो रही परेशानियों का भी हवाला दिया है. इन तमाम परेशानियों के लिए डीजीसीए ने इंडिगो प्रबंधन को जिम्मेदार माना है.

DGCA ने CEO को जवाब देने के लिए सिर्फ 24 घंटे का समय देते हुए चेतावनी दी कि अगर निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ एकतरफा दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी

यह भी पढ़ें: Goa Night Club में भीषण हादसा, सिलिंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग में 23 लोगों की मौत

संबंधित सामग्री

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.