न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग रात में झाड़ू लगाना पसंद करते हैं. ऐसा माना जाता है कि रात में झाड़ू लगाने से लक्ष्मी नाराज हो जाती है. जिससे घर की संपन्नता और नाकारात्मकता में असर पड़ने लगता है. इसके पीछे सिर्फ सांस्कृतिक व धार्मिक कारण नहीं है बल्कि ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के गहरे तर्क भी दिए जाते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में...
झाड़ू को सफाई के लिए इस्तेमाल तो किया ही जाता है साथ में इसे लक्ष्मी का भी प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में सुख समृद्धि और शांति पाने के लिए देवी लक्ष्मी शाम के समय विशेष रुप से दीपक जलाने के बाद घर में प्रवेश करती है. माना जाता है कि इस दौरान घर में साकारात्मक उर्जा और पवित्र वातावरण बनाए रखना भी जरुरी है. माना जाता है कि अगर इस समय घर पर झाड़ू लगाया जाए तो देवी का अपमान होता है. इसी से आर्थिक तंगी, दरिद्रता व नाकारात्मक उर्जा बढ़ सकती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार शाम के समय घर पर सफाई करना केवल भौतिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि अध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी संवेदनशील माना जाता है.
क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों व समय के के प्रभाव को बड़ा महत्वपुर्ण माना जाता है. रात का समय विशेष रुप से राहु व केतु के प्रभाव वाला माना जाता है. राहु व केतु को छायाग्रह भी कहा जाता है. इसका प्रभाव तामसिक उर्जा से जुड़ा होता है. तामसिक उर्जा इस दौरान नाकारात्मक विचार, अव्यवस्था व अनचाही घटनाओं को बढ़ावा देती है. यही कारण है कि रात को घर पर झाड़ू लगाना साकारात्मक उर्जा पर प्रतिकुल प्रभाव डालता है. ज्योतिषविद सलाह देते हैं कि घर पर सफाई व झाड़ू लगाने का काम दिन के समय में सूर्य के रौशनी में किया जाए. माना जाता है कि दिन के समय उर्जा और शुभ ग्रहों का प्रभाव साकारात्मक होता है.
यदि किसी कारण से रात में झाड़ू लगाना जरुरी पड़ जाता है तो वास्तु शास्त्र में इसके लिए भी उपाय किए गए हैं. इस दौरान जो भी कचरा उठता है उसे तुरंत कुड़ेदान मे डाल देना चाहिए. ये भी ध्यान रखने की जरुरत है कि कूड़े को ठीक अगले दिन सुबह ही घर से बाहर निकाल देना चाहिए, ऐसा करने से घर पर उर्जा का संतुलन बना रहता है. और घर की साकारात्मकता बरकरार रहती है.
ये भी पढ़ेंः- अब मैं बच्चा पैदा नहीं कर सकती, संजय बांगर की बेटी अनाया ने गर्भधारण करने के बताए दो ऑप्शन..